फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The lintel suddenly collapsed, injuring two brothers buried under the debris.

Kurukshetra News: अचानक गिरा लिंटर, मलबे में दबे दो भाई हुए घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
The lintel suddenly collapsed, injuring two brothers buried under the debris.
कुरुक्षेत्र। शहर के छोटा बाजार में एक घर का लिंटर अचानक गिर गया। इस हादसे में दो सगे भाई ध्रुव और यशवनी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें लोकनायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब 10 वर्षीय ध्रुव और उसका छोटा भाई यशवनी चौबारे में अपना गृहकार्य कर रहे थे। तभी अचानक लैंटर भरभराकर नीचे आ गिरा। दोनों बच्चे मलबे में दब गए। हादसे में ध्रुव की टांग की हड्डी टूट गई। यशवनी को भी गंभीर चोटें आईं। परिवार के लोगों और आसपास के लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मकान मालिक सुनीता ने बताया कि उनका मकान करीब 50 साल पुराना है। रमेश और पूजा अपने दोनों बेटों के साथ करीब तीन माह पहले गांव जोगनाखेड़ा से आकर इस मकान में रहने लगे थे। रमेश मजदूरी कर परिवार का गुजर-बसर करता है। सुनीता ने रमेश को पहले ही मकान की खराब हालत देखकर खाली करने के लिए कहा था, लेकिन वह खाली नहीं कर पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed