सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Women's cycling marathon to start from Dronacharya Stadium today

Kurukshetra News: आज द्रोणाचार्य स्टेडियम से निकलेगी महिला साइकिलिंग मैराथन

संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 08 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Women's cycling marathon to start from Dronacharya Stadium today
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। महिला दिवस के अवसर पर द्रोणाचार्य स्टेडियम से सुबह 7 बजे महिला साइकिल मैराथन निकाली जाएगी। मैराथन का आयोजन राज्य महिला आयोग, पंचकूला की ओर से किया जाएगा। महिला आयोग की अध्यक्ष रेणू भाटिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस साइकिलिंग मैराथन में करीब 1500 छात्राओं के भाग लेने की संभावना है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम ने संबंधित विभागों के साथ मिलकर सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
Trending Videos


उपायुक्त ने बताया कि यह साइकिलिंग मैराथन पूरी तरह बेटियों और महिलाओं को समर्पित है। इसका उद्देश्य महिलाओं को साइकिलिंग के लिए प्रेरित करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक करना है। पुलिस प्रशासन कानून व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेगा। वहीं स्वास्थ्य विभाग चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएगा। इसके साथ ही जलपान, स्वच्छता, पेयजल, बिजली आपूर्ति और अग्निशमन विभाग की व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed