सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Boating facility started at Saraswati Dham

Kurukshetra News: सरस्वती धाम में बोटिंग सुविधा शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 08 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Boating facility started at Saraswati Dham
कुरुक्षेत्र। बोटिंग सुविधा के शुभारंभ अवसर पर उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच एवं अन्य। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सरस्वती धाम के धार्मिक महत्व के चलते यहां श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। इसी को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए तीर्थ पर बोटिंग सुविधा शुरू कर दी गई है। इसका शुभारंभ सरस्वती हेरीटेज बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच ने किया। लंबे समय से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की मांग थी कि बोटिंग सुविधा शुरू की जाए। उपाध्यक्ष धुम्मन ने कहा कि सरस्वती नगर स्थित सरस्वती धाम पर दूर-दराज से श्रद्धालु अपने पूर्वजों की स्मृति में जलाचमन करने व धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए आते हैं। सरस्वती सेवा समिति का भी लंबे समय से यह उद्देश्य रहा कि सरस्वती धाम में बोटिंग की सुविधा शुरू की जाए। आशा है कि बोटिंग शुरू होने से यहां श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed