{"_id":"69a9c8e130ae48e32b01c782","slug":"11-people-injured-in-a-fight-on-holi-long-queues-formed-at-the-counter-till-noon-narnol-news-c-203-1-mgh1006-124559-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: होली के दिन झगड़े में 11 लोग घायल, काउंटर पर दोपहर तक लगी रही लंबी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: होली के दिन झगड़े में 11 लोग घायल, काउंटर पर दोपहर तक लगी रही लंबी लाइन
विज्ञापन
फोटो संख्या:56- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में ओपीडी के बाहर लगी मरीजों की लंबी लाइन--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर स्थित नागरिक अस्पताल में होली के दिन झगड़े में घायल होकर 11 लोग उपचार के लिए पहुंचे। यहां पर विभाग की ओर से दो टीमों ने उपचार जारी रखा और व्यवस्थाएं बनाए रखीं। हालांकि, गंभीर मरीजों को नारनौल भी रेफर किया गया।
होली पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल में 24 घंटे सेवाएं जारी रखने की तैयारी की गई थी। बुधवार को ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में धुलैंडी मनाई गई। इस दौरान शहर व ग्रामीण क्षेत्राें में लोगों के आपसी झगड़े हुए। इसमें पांच मामले शहर से जबकि 6 मामले गांव बुचौली, जासावास, कनीना, मालड़ा आदि क्षेत्रों से आए।
इन लोगों में धुलैंडी की शाम को आपसी कहासुनी व झगड़ा हुआ और घायल होकर नागरिक अस्पताल में उपचार कराने के लिए पहुंचे। इनमें से तीन मामलों में लोग घायल हुए जिनको प्राथमिक उपचार के बाद विभाग की ओर से नारनौल रेफर किया गया। फिलहाल सभी घायलों की हालत उचित है।
वीरवार को ओपीडी भी 525 रही। मरीजों को दोपहर तक लंबी लाइन में लगना पड़ा और इसके बाद उपचार मिला। इस दौरान रंगों से एलर्जी का किसी प्रकार का मामला सामने नहीं आया।
-- -- -- -- -- --
वर्जन:
विभाग की ओर से पूरी तैयारी की गई थी और इसके अनुसार ही काम किया गया। अस्पताल में आए सभी मरीजों का उपचार किया गया और किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी गई। एलर्जी संबंधी किसी प्रकार का मरीज अस्पताल में नहीं पहुंचा। - डॉ. जयप्रकाश, एसएमओ, महेंद्रगढ़
Trending Videos