{"_id":"69c61789b7bdc2bbb007c5ed","slug":"24-hour-drinking-water-supply-for-23-villages-in-haryana-taps-on-faucets-made-mandatory-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के 23 गांवों में मिलेगा 24 घंटे पेयजल: नल पर टोटी होना अनिवार्य, जल-स्वच्छता सहायता संगठन करेगा सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के 23 गांवों में मिलेगा 24 घंटे पेयजल: नल पर टोटी होना अनिवार्य, जल-स्वच्छता सहायता संगठन करेगा सर्वे
प्रेम प्रकाश शर्मा, नारनौल (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:07 AM IST
विज्ञापन
सार
महेंद्रगढ़ जिले के सिगड़ी गांव में अब जल एवं स्वच्छता सहायता संगठन की तरफ से घर-घर जाकर सर्वे किया जाएगा। अगर किसी के घर में नल पर टोटी नहीं मिली तो लगवाई जाएगी। वहीं, पानी की एक-एक बूंद बचाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जाएगा।
घर के बाहर नल से बहता पानी
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
प्रदेश के 23 गांवों में 24 घंटे पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों से एक-एक गांव चयनित हुआ है। इन गांवों में अब 24 घंटे पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। इसको लेकर शुक्रवार को जनस्वास्थ्य विभाग के सभी जिलों के अधिकारियों की बैठक होगी जिसमें आगामी रणनीति बनाई जाएगी।
Trending Videos
24 घंटे पानी की आपूर्ति के लिए महेंद्रगढ़ जिले के सिगड़ी गांव का चयन हुआ है। यहां पहले से ही वाटर टैंक बना है। इसके अलावा घर-घर नल भी लगे हैं। हालांकि 11 मार्च तक प्रदेश के 6 जिलों ने गांवों की सूची नहीं भेजी थी। इसके बाद उन्हें ऐसे गांवों का चयन कर जल्द सूची उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया था। अब प्रदेश के 23 जिलों से एक-एक गांव का चयन किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन गांवों में 24 घंटे पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जल जीवन मिशन के तहत आवश्यक तकनीक और प्रबंधन संबंधी सुधार किए जाएंगे। प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्र में 2841428 और शहरी क्षेत्र में 995691 पेयजल उपभोक्ता हैं। इनमें महेंद्रगढ़ जिले में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में कुल 153845 उपभोक्ता हैं। संवाद
जल और स्वच्छता सहायता संगठन गांव में करेगा सर्वे
महेंद्रगढ़ जिले के सिगड़ी गांव में अब जल एवं स्वच्छता सहायता संगठन की तरफ से घर-घर जाकर सर्वे किया जाएगा। अगर किसी के घर में नल पर टोटी नहीं मिली तो लगवाई जाएगी। वहीं, पानी की एक-एक बूंद बचाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जाएगा।
प्रदेश में इन जिलों से एक-एक गांव का किया गया चयन
जिला गांव
अंबाला टेपला
भिवानी रूपाना
चरखी दादरी नोरंगाबास राजपूतान
फरीदाबाद बहादुरपुर
फतेहाबाद उदयपुर
गुरुग्राम खेड़ा
हांसी मोहला
हिसार फ्रांसी
झज्जर लंगरपुर/देसलपुर
जींद सुंदरपुरा
कैथल सलीमपुर महमूद
करनाल यूनिसपुर
कुरुक्षेत्र अरुनाई/रामगढ़ रोर
महेंद्रगढ़ सिगड़ी
नूंह खोरी खुर्द
पलवल रसूलपुर
पंचकूला बरवाला
पानीपत थिराना
रेवाड़ी साबन
रोहतक सिंहपुरा खुर्द
सिरसा नकोरा
सोनीपत नहरा
यमुनानगर अलाहर
अधिकारी के अनुसार
गांव सिगड़ी में हर घर में नल पर टोली लगी हुई या नहीं, इसको लेकर सर्वे करवाया जाएगा। जिला सलाहकार मंगतूराम सरसवा की अध्यक्षता में एक टीम बनाई जाएगी। लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। गांव सिगड़ी में पहले से ही वाटर टैंक बना हुआ है। -अमित जैन, एक्सईएन जनस्वास्थ्य विभाग महेंद्रगढ़।