फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   856 seats vacant at Narnaul College; admission open until the 21st.

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल कॉलेज में 856 सीटें खाली, 21 तक दाखिले का मौका

Tue, 18 Aug 2026 01:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
856 seats vacant at Narnaul College; admission open until the 21st.
फोटो नंबर-17राजकीय महाविद्यालय नारनौल।
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय में स्नातक कक्षाओं की 856 सीटें अभी खाली हैं। विद्यार्थियों के लिए दाखिले का मौका बढ़ाते हुए आवेदन की अंतिम तिथि अब 21 अगस्त कर दी गई है। कॉलेज में आवेदन के साथ दस्तावेजों की जांच भी लगातार की जा रही है।
विज्ञापन

महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. सतीश सैनी ने बताया कि स्नातक पाठ्यक्रमों में कुल 1580 सीटें हैं। इनमें से 724 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं जबकि 856 सीटें रिक्त हैं। सबसे ज्यादा सीटें बीए और बीएससी फिजिकल साइंस में खाली हैं।
विज्ञापन

बीए की 660 सीटों में 288 भर चुकी हैं और 372 सीटें खाली हैं। बीएससी फिजिकल साइंस की 440 सीटों में 153 दाखिले हुए हैं और 287 सीटें रिक्त हैं। बीकॉम की 240 में से 76 सीटें भरी हैं जबकि 164 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएससी लाइफ साइंस में 160 में से 134 सीटों पर दाखिला हो चुका है और 26 सीटें रिक्त हैं। बीबीए की 40 में से 36 सीटें भर चुकी हैं और चार खाली हैं। बीसीए की 40 सीटों में 37 दाखिले हो चुके हैं और तीन सीटें रिक्त हैं।

कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों से 21 अगस्त तक आवेदन प्रक्रिया पूरी करने और जरूरी दस्तावेजों की जांच करवाने की अपील की है। खासकर बीए, बीएससी फिजिकल साइंस और बीकॉम में अभी दाखिले के पर्याप्त अवसर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed