फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   the municipality has outstanding electricity bills amounting to approximately

Mahendragarh-Narnaul News: टैक्स वसूली ठप, बिजली बिल बढ़ा...नगर पालिका पर 3 करोड़ का बकाया

Tue, 18 Aug 2026 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
the municipality has outstanding electricity bills amounting to approximately
महेंद्रगढ़। टैक्स वसूली ठप होने से नगर पालिका पर करीब 3 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। साथ ही, पालिका के कार्यालय, स्ट्रीट लाइट और हुड्डा पार्क का करीब तीन साल से बिजली बिल जमा नहीं हुआ है। बिजली निगम ने इस संबंध में तीन बार पत्र भेजे जा चुके हैं लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

दूसरी ओर, आम उपभोक्ताओं के कनेक्शन बकाया बिल के कारण काटे जा रहे हैं। निगम के अनुसार, करीब एक साल पहले नगर पालिका समेत 50 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए थे। आम उपभोक्ताओं ने पूरा बकाया जमा कर कनेक्शन दोबारा शुरू करवाए जबकि नगर पालिका ने कुछ राशि जमा कर कनेक्शन बहाल करा लिया था।
विज्ञापन

बिजली बिल लगातार बढ़ने के कारण नगर पालिका पर बकाया रकम भी बढ़ रही है। निगम ने उपभोक्ताओं से 30 अगस्त तक बकाया बिल जमा करने की अपील की है। बिल नहीं भरने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई है। सवाल यह है कि आम लोगों पर सख्ती के बीच सरकारी विभागों से बकाया वसूली कब होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
टैक्स वसूली नहीं होने से पालिका की आर्थिक स्थिति बिगड़ी
नगर पालिका बजट पास न होने और आमदनी के सीमित स्रोतों का हवाला देकर बिलों का भुगतान नहीं कर पा रही है। शहर में नगर पालिका को मुख्य रूप से पांच टैक्स से अच्छी आय हो सकती है लेकिन इनकी वसूली नहीं हो रही। टैक्स नहीं मिलने से पालिका की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर हो रही है। दूसरी ओर, संबंधित पालिका अब तक लोगों को केवल नोटिस जारी करने तक सीमित है और टैक्स वसूली की ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।
--------------
वर्जन:
पालिका का बिजली भरने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। टैक्स के रूप में जो आमदनी हो रही है, वह काफी कम है और इससे बिल पूरा नहीं हो रहा है। अब जल्द ही इसका उचित समाधान निकालेंगे और बिजली बिल का भुगतान करेंगे। -रमेश सैनी, चेयरमैन, नगर पालिका, महेंद्रगढ़

-----------
फिलहाल निजी कनेक्शनों को काटने के लिए प्रक्रिया चल रही है और 30 अगस्त तक सभी को बिल भरने की सूचना दी गई है। सरकारी विभागों पर बिल बकाया है और उन अधिकारियों से तालमेल कर बिल भरने का आग्रह किया गया है। बिल न भरने की स्थिति में सरकारी आदेशानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। -सुनील कुमार, एसडीओ, शहरी, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article