फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   920 seats still vacant, second merit list expected today

Mahendragarh-Narnaul News: 920 सीटें अब भी खाली, आज दूसरी मेरिट सूची जारी होने की उम्मीद

Thu, 30 Jul 2026 01:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
920 seats still vacant, second merit list expected today
महेंद्रगढ़। राजकीय कॉलेज कनीना में विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए जारी पहली मेरिट लिस्ट के बाद 1200 सीटों में केवल 280 सीटों पर ही दाखिले हुए हैं। अब 920 सीटें खाली हैं और 50 फीसदी सीटें दूसरी सूची में भरी जाएंगी। हालांकि, पहली सूची की तिथि एक दिन बढ़ाने से दूसरी मेरिट सूची जारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन


कॉलेज की पहली मेरिट सूची में संस्थान की 23 फीसदी सीटें ही भरी जा सकी हैं। सबसे अधिक सीटें आर्ट्स संकाय में खाली हैं। आर्ट्स में कुल 640 सीटों में से 170 पर प्रवेश हुए हैं। कॉमर्स संकाय में 160 सीटों में से केवल 22 सीटें भरी गई हैं। लाइफ साइंसेज में 80 सीटों में से 25 छात्रों ने दाखिला लिया है। फिजिकल साइंसेज में 320 सीटों में से 53 सीटें भरी जा सकी हैं।
विज्ञापन

विभाग की ओर से 29 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी की जानी थी, लेकिन पहली मेरिट की फीस भरने की तिथि 29 तक बढ़ा दी गई और इसके चलते संस्थानों में दूसरी मेरिट सूची जारी नहीं हो सकी। अब 30 जुलाई को संस्थानों में मेरिट सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें संस्थानों की शेष 50 फीसदी सीटें भरी जाएंगी। इस संबंध में महेंद्रगढ़ स्थित राजकीय कॉलेज, महिला कॉलेज व सतनाली राजकीय कॉलेज के नोडल अधिकारियों से बातचीत की गई लेकिन सभी सूची जारी होने से इंकार कर दिया।

----------------
वर्जन:
पहली मेरिट सूची की तिथि बढ़ने से दूसरी मेरिट सूची जारी नहीं की गई। पहली सूची में संस्थान की 23 फीसदी सीटें भर गई हैं। अब दूसरी सूची में यह संख्या दोगुना होने की उम्मीद है। 30 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची आने की संभावना है। -प्रो. तरुण भारद्वाज, नोडल अधिकारी, कनीना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed