{"_id":"6a6ae9298f8197d38a040d9a","slug":"lakhs-swindled-in-mahendragarh-under-the-pretext-of-a-rs-45-lakh-loan-case-registered-against-one-accused-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: महेंद्रगढ़ में 45 लाख के लोन का झांसा देकर 22.53 लाख रुपये की ठगी, एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: महेंद्रगढ़ में 45 लाख के लोन का झांसा देकर 22.53 लाख रुपये की ठगी, एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
Thu, 30 Jul 2026 11:33 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:33 AM IST
सार
मनोज कुमार को अपने व्यवसाय के लिए 40 से 45 लाख रुपये के लोन की आवश्यकता थी। आरोपी ने उससे आधार कार्ड और पैन कार्ड मांगे, जो उसने भेज दिए। कुछ समय बाद आरोपी ने मनोज कुमार का सिबिल स्कोर खराब बताया।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ सदर थाना
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांव कैमला निवासी एक व्यक्ति से 45 लाख रुपये का लोन दिलाने का झांसा देकर 22.53 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। महेंद्रगढ़ सदर थाना पुलिस ने शिकायकर्ता मनोज कुमार की शिकायत पर दिल्ली निवासी एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता मनोज कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्हें 10 जुलाई को एक अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को एक फाइनेंस कंपनी का प्रतिनिधि बताया और कम ब्याज दर पर लोन देने की बात कही। मनोज कुमार को अपने व्यवसाय के लिए 40 से 45 लाख रुपये के लोन की आवश्यकता थी। आरोपी ने उससे आधार कार्ड और पैन कार्ड मांगे, जो उसने भेज दिए। कुछ समय बाद आरोपी ने मनोज कुमार का सिबिल स्कोर खराब बताया। उसने लोन पास कराने के लिए विभिन्न मदों में राशि जमा कराने को कहा। आरोपी ने अलग-अलग तारीखों में विभिन्न खातों और फोन-पे के माध्यम से कुल 22 लाख 53 हजार 900 रुपये जमा करवा लिए।
विज्ञापन
जब मनोज कुमार ने लोन या अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने उसे धमकियां देनी शुरू कर दीं। मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा नारनौल की उपनिरीक्षक सारिका की देखरेख में की गई। जांच के दौरान शिकायतकर्ता ने लेन-देन से संबंधित दस्तावेज और बातचीत की रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी।
विज्ञापन