{"_id":"6a6a6e51cba717598106c08b","slug":"route-from-purani-mandi-to-shahjahan-garden-closed-tourists-inconvenienced-agra-news-c-364-1-ag11019-132179-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पुरानी मंडी से शाहजहां गार्डन मार्ग बंद, पर्यटक हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पुरानी मंडी से शाहजहां गार्डन मार्ग बंद, पर्यटक हुए परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। नमामि गंगे परियोजना के तहत मंटोला नाले की टैपिंग और 1400 मिमी राइजिंग मेन सीवर लाइन बिछाने के लिए पुरानी मंडी चौराहे से शाहजहां पार्क तक का मार्ग मंगलवार को बंद कर दिया गया। यह बृहस्पतिवार तक बंद रहेगा। इस दौरान शाहजहां पार्क से पुरानी मंडी की ओर यातायात चलेगा जबकि पुरानी मंडी से शाहजहां पार्क की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वाहनों माल रोड होते हुए निकाला जाएगा। इससे आम लोगों के साथ ही पर्यटकों की भी परेशानी बढ़ गई।
पुरानी मंडी चौराहे पर मंगलवार रात को बैरिकेडिंग लगा दी गई। शाहजहां गार्डन की तरफ जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया। इस कारण वाहनों को माल रोड होते हुए आगरा किला की तरफ जाना पड़ा। इससे लंबा रास्ता तय करना पड़ा। बुधवार को बड़ी संख्या में पर्यटक वाहन भी नहीं निकल सके। स्थानीय निवासियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार के मुताबिक, पुरानी मंडी से आगरा किला व शाहजहां पार्क, ताजमहल क्षेत्र से आगरा किला जाने वाले वाहन माल रोड से होकर जाएंगे। वहीं पुरानी मंडी क्षेत्र के वाहन फूल सैयद चौराहा और करियप्पा चौराहा होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। इस मार्ग पर वनवे व्यवस्था के तहत शाहजहां गार्डन से पुरानी की तरफ वाहन आ सकेंगे। सीवर कार्य के चलते ताजगंज, फतेहाबाद रोड, शमशाबाद रोड समेत आसपास के क्षेत्रों में यातायात दबाव बढ़ गया।
हेल्पलाइन नंबर किए जारी
लोगों को लंबी दूरी तय करके अपने वाहनों को निकालना पड़ा। डीसीपी ने बताया कि सीवर कार्य के चलते किसी भी समस्या पर ट्रैफिक हेल्पलाइन 9454457886 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने अपील की कि वैकल्पिक मार्ग को प्राथमिकी दी जाए। किसी भी समस्या पर ट्रैफिक हेल्पलाइन 9454457886 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने अपील की कि वैकल्पिक मार्ग को प्राथमिकी दी जाए।