फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Datia Election 2026 Live: लखनपुर में ग्रामीणों ने किया मतदान का विरोध, कांग्रेस प्रत्याशी ने खड़े किए सवाल

Thu, 30 Jul 2026 11:20 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 30 Jul 2026 11:20 AM IST
खास बातें

Khaas Baatein : Datia Bypoll Election 2026 Live Updates in Hindi : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉक में आपका स्वागत है। दतिया में 30 जुलाई यानी आज मतदान होना है। मतदान से जुड़ा हर छोटा-बड़ा अपडेट आपको यहां पढ़ने को मिलेगा। बने रहिए हमारे साथ- 

विज्ञापन
Datia Bypoll Election 2026 Live Voting Percentage BJP Vs Congress Updates in Hindi
दतिया में मतदान - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:19 AM, 30-Jul-2026

उपचुनाव: दतिया वोटिंग के दिन फर्जी लेटर से बढ़ी सियासी गर्मी

दतिया विधानसभा उपचुनाव के मतदान के दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम से एक कथित फर्जी निष्कासन पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने से सियासी हलचल मच गई। भाजपा ने पत्र को फर्जी बताते हुए साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
10:00 AM, 30-Jul-2026

दतिया उपचुनाव: मतदाता तोड़ेंगे भाजपा का अहंकार- घनश्याम सिंह

कांग्रेस के प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने वोटिंग कर दी है। इस दौरान मीडिया के समक्ष उन्होंने अपनी बात रखी है। सिंह ने कहा कि मतदाता भाजपा का अहंकार तोड़ेंगे। बसई में कांग्रेस के पोलिंग एजेंट को प्रवेश न मिलने पर सवाल खड़ा किया है। साथ ही कहा कि हम अधिकारियों से इस पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
09:49 AM, 30-Jul-2026

Election Day: लखनपुर गांव में उपचुनाव का दिखा विरोध, नहीं हुई वोटिंग

लखनपुर गांव में उपचुनाव का विरोध। - फोटो : अमर उजाला
दतिया के बसई के लखनपुर गांव में उपचुनाव का विरोध किया गया है। इस मतदान केंद्र पर अब तक कोई वोट नहीं पड़ा है। ग्रामीणों ने कहा कि रोड नहीं तो वोट नहीं। पूर्व के कई माह से ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग उठा रहे थे। 

 
09:44 AM, 30-Jul-2026

उपचुनाव 2026: दतिया में सुबह 9 बजे तक 12.94 प्रतिशत मतदान हुआ

दतिया उपचुनाव को लेकर मतदान चल रहे हैं। निर्वाचन आयोग ने सुबह नौ बजे तक हुए मतदान प्रतिशत को लेकर जानकारी दी है। आयोग के मुताबिक दतिया में सुबह 9 बजे तक 12.94 प्रतिशत मतदान हुआ है।
09:07 AM, 30-Jul-2026

Datiya By Election 2026: पहले मतदान, फिर जलपान- सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
दतिया उपचुनाव के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यदाव ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। एक्स पर उन्होंने कहा कि दतिया विधानसभा के सभी मतदाताओं से आग्रह है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। आपका वोट दतिया के उज्ज्वल भविष्य और मजबूत लोकतंत्र की नींव है। मत देकर विकसित भारत और विकसित मध्य प्रदेश के निर्माण में सहभागी बनें। साथ ही उन्होंने लिखा है पहले मतदान करिए फिर जलपान करिए।
08:54 AM, 30-Jul-2026

दतिया उपचुनाव: विधानसभा क्षेत्र को 36 सेक्टरों में बांटा गया

मतदान केंद्र पर खड़े पुरुष व महिला मतदाता। - फोटो : अमर उजाला
291 मतदान केंद्रों पर उत्साह पूर्वक मतदान जारी।
2,20,410 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग।
1,16,116 पुरुष  और 1,04,284 महिला मतदाता हैं।
291 मतदान केंद्रों में 185 ग्रामीण और 106 शहरी मतदान केंद्रों मतदान चल रहा।
233 मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं।
2500 जवानों से विशेष सुरक्षा व्यवस्था है, कड़ी निगरानी की जा रही।
पूरे विधानसभा क्षेत्र को 36 सेक्टरों में बांटा गया।
36 सेक्टर अधिकारियों की तैनाती।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
08:39 AM, 30-Jul-2026

Datiya By Election: 'आज दतिया अपने भविष्य का निर्णय करेगा'

दतिया उपचुनाव में मतदान के बीच जीतू पटवारी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने एक्स पर लिखते हुए कहा कि आज केवल मतदान नहीं होगा, दतिया अपने भविष्य का निर्णय करेगा। यह चुनाव दतिया के सम्मान, स्वाभिमान, सार्थक भविष्य और विकास का चुनाव है। जन-जन का एक-एक वोट यह तय करेगा कि जनता की आवाज बुलंद होगी या सत्ता का अहंकार।

 
08:36 AM, 30-Jul-2026

विधानसभा उपचुनाव: 'सभी लोग दतिया के विकास के लिए मतदान कर रहे'

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने कहा कि मतदाताओं में भारी उत्साह है। सभी लोग दतिया के विकास के लिए भयमुक्त होकर मतदान कर रहे हैं। सभी लोग जागरुक हैं और देखना चाहते हैं कि दतिया का मतदाता विकास के नाम पर कितनी तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

वहीं, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष जीतू पटवारी के आरोपों पर उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी अप्रासंगिक हो गए हैं। 35 हजार वोटों से हारा हुआ व्यक्ति कांग्रेस का नेतृत्व कर रहा है। उन्हें मसखरेपन से बाहर निकलना चाहिए ताकि उनकी एक गंभीर नेता की छवि बने।
07:59 AM, 30-Jul-2026

दतिया उपचुनाव 2026: सभी मतदान केंद्रों पर निर्धारित समय से मतदान जारी- डीएम

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े - फोटो : अमर उजाला

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने बताया कि विधानसभा उपचुनाव के तहत जिले के सभी154 मतदान केंद्रों पर निर्धारित समय पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से मतदान प्रारंभ हुआ। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारु संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के साथ-साथ मतदाताओं के लिए मूलभूत सुविधाओं की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। प्रशासन द्वारा पूरी मतदान प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

07:55 AM, 30-Jul-2026

Datia By Election 2026: मतदान शुरू, लगी कतारें

दतिया उपचुनाव को लेकर मतदान शुरू हो चुका है। मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी है। सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed