Live
Datia Election 2026 Live: दतिया में 11 बजे तक 32.53% हुआ मतदान, भाजपा में निष्कासन का फर्जी लेटर वायरल
{"_id":"6a6a4d5bf08cdc4bf00c5343","slug":"datia-bypoll-election-2026-live-voting-percentage-bjp-vs-congress-updates-in-hindi-2026-07-30","type":"live","status":"publish","title_hn":"Datia Election 2026 Live: दतिया में 11 बजे तक 32.53% हुआ मतदान, भाजपा में निष्कासन का फर्जी लेटर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 30 Jul 2026 11:54 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:54 AM IST
खास बातें
Khaas Baatein : Datia Bypoll Election 2026 Live Updates in Hindi : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉक में आपका स्वागत है। दतिया में 30 जुलाई यानी आज मतदान होना है। मतदान से जुड़ा हर छोटा-बड़ा अपडेट आपको यहां पढ़ने को मिलेगा। बने रहिए हमारे साथ-
विज्ञापन
दतिया में मतदान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
12:03 PM, 30-Jul-2026
Datiya By Election: डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने डाला वोट
मतदान करते हुए भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा।
- फोटो : अमर उजाला
11:57 AM, 30-Jul-2026
दतिया उपचुनाव: सुबह 11 बजे तक 32.53% हुआ मतदान
दतिया उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 32.53% मतदान हुआ है। जबकि सुबह 9 बजे तक 12.94 प्रतिशत मतदान हुआ था। निर्वाचन आयोग ने यह आंकड़ा जारी किया है।
विज्ञापन
11:19 AM, 30-Jul-2026
उपचुनाव: दतिया वोटिंग के दिन फर्जी लेटर से बढ़ी सियासी गर्मी
दतिया विधानसभा उपचुनाव के मतदान के दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम से एक कथित फर्जी निष्कासन पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने से सियासी हलचल मच गई। भाजपा ने पत्र को फर्जी बताते हुए साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।10:00 AM, 30-Jul-2026
दतिया उपचुनाव: मतदाता तोड़ेंगे भाजपा का अहंकार- घनश्याम सिंह
कांग्रेस के प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने वोटिंग कर दी है। इस दौरान मीडिया के समक्ष उन्होंने अपनी बात रखी है। सिंह ने कहा कि मतदाता भाजपा का अहंकार तोड़ेंगे। बसई में कांग्रेस के पोलिंग एजेंट को प्रवेश न मिलने पर सवाल खड़ा किया है। साथ ही कहा कि हम अधिकारियों से इस पर चर्चा करेंगे।
09:49 AM, 30-Jul-2026
Election Day: लखनपुर गांव में उपचुनाव का दिखा विरोध, नहीं हुई वोटिंग
लखनपुर गांव में उपचुनाव का विरोध।
- फोटो : अमर उजाला
09:44 AM, 30-Jul-2026
उपचुनाव 2026: दतिया में सुबह 9 बजे तक 12.94 प्रतिशत मतदान हुआ
दतिया उपचुनाव को लेकर मतदान चल रहे हैं। निर्वाचन आयोग ने सुबह नौ बजे तक हुए मतदान प्रतिशत को लेकर जानकारी दी है। आयोग के मुताबिक दतिया में सुबह 9 बजे तक 12.94 प्रतिशत मतदान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:07 AM, 30-Jul-2026
Datiya By Election 2026: पहले मतदान, फिर जलपान- सीएम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
08:54 AM, 30-Jul-2026
दतिया उपचुनाव: विधानसभा क्षेत्र को 36 सेक्टरों में बांटा गया
मतदान केंद्र पर खड़े पुरुष व महिला मतदाता।
- फोटो : अमर उजाला
2,20,410 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग।
1,16,116 पुरुष और 1,04,284 महिला मतदाता हैं।
291 मतदान केंद्रों में 185 ग्रामीण और 106 शहरी मतदान केंद्रों मतदान चल रहा।
233 मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं।
2500 जवानों से विशेष सुरक्षा व्यवस्था है, कड़ी निगरानी की जा रही।
पूरे विधानसभा क्षेत्र को 36 सेक्टरों में बांटा गया।
36 सेक्टर अधिकारियों की तैनाती।
08:39 AM, 30-Jul-2026
Datiya By Election: 'आज दतिया अपने भविष्य का निर्णय करेगा'
दतिया उपचुनाव में मतदान के बीच जीतू पटवारी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने एक्स पर लिखते हुए कहा कि आज केवल मतदान नहीं होगा, दतिया अपने भविष्य का निर्णय करेगा। यह चुनाव दतिया के सम्मान, स्वाभिमान, सार्थक भविष्य और विकास का चुनाव है। जन-जन का एक-एक वोट यह तय करेगा कि जनता की आवाज बुलंद होगी या सत्ता का अहंकार।08:36 AM, 30-Jul-2026
विधानसभा उपचुनाव: 'सभी लोग दतिया के विकास के लिए मतदान कर रहे'
दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने कहा कि मतदाताओं में भारी उत्साह है। सभी लोग दतिया के विकास के लिए भयमुक्त होकर मतदान कर रहे हैं। सभी लोग जागरुक हैं और देखना चाहते हैं कि दतिया का मतदाता विकास के नाम पर कितनी तेज गति से आगे बढ़ रहा है।वहीं, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष जीतू पटवारी के आरोपों पर उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी अप्रासंगिक हो गए हैं। 35 हजार वोटों से हारा हुआ व्यक्ति कांग्रेस का नेतृत्व कर रहा है। उन्हें मसखरेपन से बाहर निकलना चाहिए ताकि उनकी एक गंभीर नेता की छवि बने।