फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Two Killed, Four Injured as Car Collides with Pickup on Delhi-Saharanpur Highway

Baghpat: मुरथल से लौट रही कार पिकअप से भिड़ी, दो युवकों की मौत; चार गंभीर घायल

Thu, 30 Jul 2026 11:27 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 30 Jul 2026 11:27 AM IST
सार

Baghpat Road Accident: दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर ट्योढ़ी गांव के पास कार और पिकअप की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। Police ने घायलों को दिल्ली रेफर किया है। 

विज्ञापन
Baghpat: Two Killed, Four Injured as Car Collides with Pickup on Delhi-Saharanpur Highway
रिहान ओर इरशाद, निवासी लोनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार सुबह ट्योढ़ी गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, लोनी निवासी रिहान और इरशाद अपने साथियों शाहिल, सागर, नईम और राजा के साथ हरियाणा के मुरथल से पार्टी कर गुरुवार सुबह करीब पांच बजे लौट रहे थे। इसी दौरान ट्योढ़ी गांव के पास उनकी कार की पिकअप वाहन से जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: पछतावे के साथ कट रही जिंदगी, मेरठ जेल की दो बैरकों में बंद हैं पति की हत्या की आरोपी नौ महिलाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि रिहान और इरशाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार चारों अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल से दिल्ली रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed