{"_id":"6a69e2c052854f633c0f7e22","slug":"plants-were-distributed-to-teachers-and-students-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-156121-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: शिक्षकों और विद्यार्थियों को पौधों का वितरण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: शिक्षकों और विद्यार्थियों को पौधों का वितरण किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-जनता वैदिक कॉलेज में हुआ कार्यक्रम, पाैधों के संरक्षण का संकल्प भी दिलाया
फोटो संख्या 6
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जनता वैदिक कॉलेज में बुधवार को शिक्षकों और विद्यार्थियों को कढ़ी पत्ता के पौधे वितरित किए गए। इस दौरान उन्हें औषधीय व उपयोगी पौधों के संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया।
राष्ट्रीय सेवा योजना की चतुर्थ यूनिट और वनस्पति विज्ञान विभाग ने संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया। कॉलेज के प्राचार्य गजेंद्र प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने अधिक पौधरोपण करने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का ध्यान प्रत्येक नागरिक को रखना चाहिए। मनोज शर्मा ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कढ़ी पत्ता के अलावा अन्य औषधीय पौधों को घरों व अन्य जगहों पर लगाने का सुझाव दिया। इस अवसर पर विश्रुत चौधरी, सुमन वर्मा, अर्चना, रश्मि निगम, इंदु, शीशपाल सिंह और रेनू चौधरी सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।