फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four Sadhus Escape Safely After Alto Car Plunges into Canal in Bilhaur

Kanpur: ककवन में तेज रफ्तार अल्टो कार नहर में समाई, सुरक्षित निकले कार सवार; बड़ा हादसा बचा

Thu, 30 Jul 2026 11:19 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 30 Jul 2026 11:19 AM IST
सार

Kanpur News: ककवन थाना क्षेत्र के गड़ेवा गांव के पास गुरुवार सुबह करीब 10 बजे एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। कार में सवार चार साधु किसी तरह वाहन से बाहर निकल आए और सुरक्षित मौके से चले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को बाहर निकालने का प्रयास शुरू कराया।

विज्ञापन
Four Sadhus Escape Safely After Alto Car Plunges into Canal in Bilhaur
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर आउटर के ककवन थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़ेवा गांव के पास गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अनियंत्रित होकर एक तेज रफ्तार अल्टो कार सीधे गहरी नहर में जा समाई। गनीमत यह रही कि कार में सवार साधु समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन

अचानक बिगड़ा कार का संतुलन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 10 बजे एक अल्टो कार गड़ेवा गांव के समीप से गुजर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार काफी तेज थी और अचानक चालक का गाड़ी पर से नियंत्रण छूट गया। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, कार सीधे सड़क किनारे बह रही गहरी नहर में जा गिरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षित बाहर निकलकर चले गए साधु

स्थानीय ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के वक्त कार में चार साधु सवार थे। कार के नहर में गिरते ही उसमें तेजी से पानी भरने लगा। हालांकि, कार में सवार चारों साधुओं ने सूझबूझ दिखाई और जैसे-तैसे कार के शीशे व दरवाजे खोलकर सुरक्षित बाहर निकल आए। तैरकर किनारे पहुंचने के बाद सभी साधु बिना किसी से बात किए मौके से चले गए।

विज्ञापन

पानी का तेज बहाव बना रेस्क्यू में बाधा

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों का मौके पर जमावड़ा लग गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत ककवन थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने पुलिस बल के साथ मिलकर ग्रामीणों की मदद से कार को बाहर निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन नहर में जलस्तर अधिक होने और पानी का बहाव बेहद तेज होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी।

थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल नहर का जलस्तर काफी ज्यादा है, जिसके कारण गाड़ी को तुरंत बाहर निकालना संभव नहीं हो सका। सिंचाई विभाग से संपर्क कर जलस्तर कम कराने का प्रयास किया जा रहा है।





पानी कम होते ही क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला जाएगा। कार बाहर आने के बाद ही उसके नंबर से मालिक और उसमें सवार लोगों की पहचान हो सकेगी। राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed