{"_id":"6a6ae580f944831d1c0930ed","slug":"on-the-instructions-of-the-commissioner-the-sp-took-charge-of-the-stone-pelting-case-in-nainital-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल में 'पत्थरबाज' का आतंक: दो सप्ताह से रात आठ-दस बजे हो रही वारदात, पुलिस हैरान; एसपी ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल में 'पत्थरबाज' का आतंक: दो सप्ताह से रात आठ-दस बजे हो रही वारदात, पुलिस हैरान; एसपी ने संभाला मोर्चा
Thu, 30 Jul 2026 11:17 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: Heera
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:17 AM IST
सार
नैनीताल के मेविला, जिला पंचायत और जीवाजी कॉटेज क्षेत्रों में पिछले 15 दिनों से हर रात करीब 8 से 10 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति पत्थरबाजी कर रहा है, जिससे लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
नैनीताल में पत्थरबाज का आतंक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नैनीताल शहर के मेविला, जिला पंचायत और जीवाजी कॉटेज क्षेत्र में पिछले दो सप्ताह से रात के समय हो रही रहस्यमयी पत्थरबाजी से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लगातार घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों की शिकायत पर कुमाऊं आयुक्त के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार रात को प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया और लोगों से बातचीत कर घटनाओं की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि रोजाना रात करीब 8 से 10 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति मकानों की टीन की छतों पर पत्थर फेंक रहा है। पिछले दो सप्ताह से जारी इस सिलसिले के कारण लोग रात होते ही भयभीत हो जाते हैं। कई बार स्थानीय लोग व पुलिस ने आसपास पत्थर फेंकने वाले की तलाश भी करते हैं, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी हर बार फरार हो जाता है।
विज्ञापन
घटनाओं से परेशान लोगों ने स्वयं रात में समूह बनाकर निगरानी शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत प्रशासन से की थी। शिकायत के बाद कुमाऊं आयुक्त के निर्देश पर एसपी डॉ जगदीश चन्द्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार देर रात जिला पंचायत क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों से पूछताछ कर घटनाओं की जानकारी ली और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
एसपी डॉ जगदीश चन्द्र ने पुलिस अधिकारियों ने लोगों को सतर्क रहने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। कहा कि क्षेत्र में रात्रि गश्त और निगरानी बढ़ाकर पत्थरबाजी की घटनाओं में शामिल व्यक्ति की जल्द पहचान कर उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।