फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cow beaten to death with a stick in pithoragarh

Pithoragarh: गाय की डंडे से पीटकर की हत्या...पहाड़ी से खाई में फेंका, अपलोड किया वीडियो; आरोपी गिरफ्तार

Thu, 30 Jul 2026 12:09 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: Heera Updated Thu, 30 Jul 2026 12:09 PM IST
सार

बैतड़ी में गो हत्या का मामला सामने आया है। एक नाबालिग ने पहले गाय की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद गाय को पहाड़ी से खाई में धकेल दिया। नेपाल प्रहरी ने वीडियो का संज्ञान लेकर नाबालिग को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Cow beaten to death with a stick in pithoragarh
बैंतड़ी में गाय के शव को खाई में फेंकने के बाद हाथ लहराता नाबालिग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय सीमा से लगे बैतड़ी में गो हत्या का मामला सामने आया है। एक नाबालिग ने पहले गाय की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद गाय को पहाड़ी से खाई में धकेल दिया। हैरानी है कि नाबालिग ने अपने इस कृत्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। नेपाल प्रहरी ने वीडियो का संज्ञान लेकर नाबालिग को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बैतड़ी के पाटन नगरपालिका-1, लदैती गांव निवासी एक नाबालिग ने पहाड़ी पर चारा चुग रही गाय की डंडे से पीटकर और उस पर पत्थर बरसाकर हत्या कर दी। वह इतने में ही नहीं रुका और गाय को पहाड़ी से खाई में धकेल दिया। जब मामले की वीडियो वायरल हुआ तो नेलाल प्रहरी की नजर नाबालिग के कारनामे पर पड़ी।

विज्ञापन


जिला प्रहरी कार्यालय के प्रहरी निरीक्षक सूरज सिंह ने बताया कि वीडियो में आरोपी गाय की हत्या करने के बाद जय हनुमान भी कहते हुए सुनाई दे रहा है। सोशल मीडिया में गाय की निर्मम हत्या का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी को पशु अत्याचार संबंधी कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी का वीडियो बना रहे लड़के को प्रारंभिक जांच के बाद छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed