{"_id":"6a6aef0e07111189da0abc64","slug":"video-a-wonderful-confluence-of-devotion-and-culture-on-guru-purnima-in-haldwani-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हल्द्वानी में गुरु पूर्णिमा पर भक्ति-संस्कृति का अद्भुत संगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हल्द्वानी में गुरु पूर्णिमा पर भक्ति-संस्कृति का अद्भुत संगम
हल्द्वानी में व्यास पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा) पर हल्द्वानी में श्रद्धा, भक्ति और संस्कृति का सुंदर संगम देखने के लिए मिला। गुरु पूजन और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से गुरुओं के प्रति आस्था व्यक्त की गई। हिमालय संगीत शोध समिति की ओर से जेके पुरम मुखानी में गुरु पूर्णिमा समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गायन, वादन और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह का शुभारंभ सेवानिवृत्त एसबीआई मुख्य प्रबंधक प्रेम सिंह बरफाल, पार्षद राजेश पंत और आचार्य धीरज उप्रेती ने किया। संगीतज्ञ डॉ. पंकज उप्रेती ने गुरु-शिष्य परंपरा और गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डाला। वहां भुवनेश विराट, मीना सती, इंदु बिष्ट, पूरन तिवारी, राजेश जोशी आदि थे।इधर विज्डम स्कूल में बच्चों ने सुंदर झांकियां प्रस्तुत की। इसमें धनुष प्रथम, शौर्य द्वितीय और अग्नि सदन तृतीय स्थान पर रहा। वहां प्रभा रजवार, अंशिका अरोरा, शिल्पी पंतोला, अमित राणा आदि मौजूद थे। बेरीपड़ाव स्थित बालकृष्ण धाम, महालक्ष्मी मंदिर में गुरु पूजन पर्व संगीतमय सुंदरकांड के साथ मनाया गया। मुख्य यजमान अनिल कुमार, सुशील कुमार के सौजन्य से भंडारे के साथ गुरु पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहां वीरेंद्र अग्रवाल, उमेश वार्ष्णेय, तारा चंद्र गुरुरानी, उमेश अग्रवाल, मोहन बोरा, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं, प्रभु प्रेमी संघ की ओर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने भजन गाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।