इंदौर में दर्दनाक अंत: मां-बेटे ने कथित तौर पर जहर खाकर दी जान, आर्थिक तंगी और मानसिक बीमारी की आशंका
इंदौर के परदेसीपुरा थाना क्षेत्र में एक मां और उसके बेटे की कथित तौर पर जहर खाने से मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में आर्थिक तंगी और मानसिक बीमारी को घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के परदेसीपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक मां और उसके बेटे ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि मामला परदेसीपुरा थाना क्षेत्र का है।
यहां रहने वाली 62 वर्षीय इंदिरा और उनके बेटे संजय को गंभीर हालत में इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।
पूरा खर्च भी बहन का परिवार ही उठाता था
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इंदिरा के पति का कई वर्ष पहले निधन हो चुका था। इसके बाद वह अपनी बहन और भतीजे शिवम के साथ रह रही थीं। उनका पूरा खर्च भी बहन का परिवार ही उठाता था। वहीं, उनका बेटा संजय भी कोई काम नहीं करता था।
आर्थिक तंगी हो सकी संभावित कारण
मंगलवार को शिवम को सूचना मिली कि उसकी मौसी इंदिरा और भाई संजय घर से करीब 100 मीटर दूर एक गार्डन में गंभीर हालत में पड़े हैं। इसके बाद परिजन दोनों को तत्काल एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आर्थिक तंगी को आत्महत्या का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Live Datia Election 2026 Live: दतिया में सुबह 9 बजे तक 12.94 प्रतिशत हुआ मतदान, लखनपुर में ग्रामीणों ने किया विरोध
परिजनों ने पुलिस को बताया कि मां और बेटे दोनों का इंदौर के बाणगंगा अस्पताल में मानसिक रोग का उपचार चल रहा था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद दोनों इंदिरा की बहन और भतीजे के साथ रह रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
