फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A world record for cleanliness will be set on July 30 in Indore, with residents urged to take five lak

Indore: इंदौर में 30 जुलाई को बनेगा स्वच्छता का विश्व रिकॉर्ड, शहरवासियों से पांच लाख सेल्फी लेने की अपील

Wed, 29 Jul 2026 05:26 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Wed, 29 Jul 2026 05:26 PM IST
सार

स्वच्छता में देशभर में अपनी अलग पहचान बना चुके इंदौर अब जनभागीदारी के दम पर एक और इतिहास रचने की तैयारी में है।30 जुलाई को शहर में 6 प्रकार के पृथक कचरे के साथ 5 लाख सेग्रीगेशन सेल्फी लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
Indore: A world record for cleanliness will be set on July 30 in Indore, with residents urged to take five lak
इंदौर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वच्छता में देश में मिसाल बन चुके इंदौर अब जनभागीदारी का एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। भारत सरकार के 'सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ' अभियान के अंतर्गत इंदौर में 6 प्रकार के पृथक कचरे के साथ 5 लाख सेग्रीगेशन सेल्फी लेने का लक्ष्य रखा गया है। इसके माध्यम से शहर ऐतिहासिक विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी कर रहा है और शहरवासियों से इसमें सहभागी बनने की अपील की गई है।

विज्ञापन

 

दरअसल, इंदौर में अलग-अलग प्रकार का कचरा पृथक (सेग्रीगेट) होकर ट्रेंचिंग ग्राउंड तक पहुँचता है। इंदौर को स्वच्छता में सिरमौर बनाने में यही व्यवस्था सबसे महत्वपूर्ण रही है।स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत इंदौर के सभी 85 वार्डों में नागरिकों के साथ-साथ सफाई मित्र, घर-घर कचरा संग्रहण वाहन चालक एवं हेल्पर, स्वच्छता सहयोगी, स्वयंसेवी संस्थाएँ, शैक्षणिक संस्थान, व्यापारी संगठन तथा रहवासी संघ गीले, सूखे एवं अन्य श्रेणियों में पृथक किए गए कचरे के साथ सेल्फी लेकर अभियान में सहभागिता करेंगे।

विज्ञापन

 

नगर निगम के सभी घर-घर कचरा संग्रहण वाहनों एवं निर्धारित स्थानों पर भी सेल्फी गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी। वार्ड के अलावा जोन स्तर पर नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी इस सेल्फी अभियान का समन्वय करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस विश्व रिकॉर्ड प्रयास का उद्देश्य यह संदेश देना है कि इंदौर में प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन की शुरुआत प्रत्येक घर, प्रतिष्ठान और नागरिक से होती है। कचरे का सही पृथक्करण ही उसके वैज्ञानिक प्रसंस्करण, पुनर्चक्रण और पुनः उपयोग को संभव बनाता है।


 

नगर निगम महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि सभी नागरिक 30 जुलाई को अपने घर या प्रतिष्ठान में पृथक किए गए कचरे के साथ सेल्फी लेकर इस ऐतिहासिक अभियान में शामिल हों। इंदौर की स्वच्छता केवल नगर निगम की उपलब्धि नहीं, बल्कि शहरवासियों, सफाई मित्रों, वाहन चालकों, हेल्परों और स्वच्छता सहयोगियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed