फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Lover strangles partner to death in Indore, then sets body on fire to stage it as an accident.

Indore News:इंदौर में प्रेमी ने गला घोटकर मारा, फिर हादसा दिखाने के लिए लगा दी थी आग

Wed, 29 Jul 2026 12:09 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Wed, 29 Jul 2026 12:09 PM IST
सार

इंदौर में निजी बैंक की कर्मचारी पलक काशिव हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। शुरुआती जांच में इसे हादसा माना जा रहा था, लेकिन सीसीटीवी फुटेज और साइबर जांच ने पूरे मामले की तस्वीर बदल दी।मामला हत्या का निकला।

विज्ञापन
Indore News: Lover strangles partner to death in Indore, then sets body on fire to stage it as an accident.
पलक काशिव - फोटो : amar ujala

विस्तार

निजी बैंक की कर्मचारी पलक काशिव की मौत का खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस पहले इसे हादसा समझकर पड़ताल कर रही थी, लेकिन कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज ने जांच की दिशा बदल दी। पता चला कि युवती का प्रेमी नकाब पहनकर घर आया था। पहले उसने युवती का गला दबाया और जब वह मूर्छित हो गई तो उस पर पेट्रोल डालकर घर में आग लगा दी। हादसा बताने के लिए उसने गैस का बर्नर भी खुला छोड़ दिया था।

विज्ञापन

 

पुलिस ने पलक के प्रेमी मयंक शाक्य को दतिया से गिरफ्तार कर लिया है। मयंक पलक से जबरदस्ती शादी करना चाहता था। पलक ने इनकार कर दिया तो उसने उसकी हत्या करने का फैसला कर लिया। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसने हत्या करना कबूल कर लिया और पलक पर पेट्रोल डालकर उसे जलाने की बात भी स्वीकार कर ली।

विज्ञापन

 

पलक का शव तपेश्वरी के फ्लैट में सोमवार को मिला था। शव दो दिन पुराना था। दरअसल, पलक दो दिन से परिजनों के फोन नहीं उठा रही थी। पिता ने मकान मालिक को फ्लैट पर भेजा तो पलक का शव फ्लैट में मिला। उस समय गैस का बर्नर खुला था और गैस का रिसाव भी हो रहा था। चूल्हे पर कटी हुई सब्जियां रखी थीं। परिस्थितियों को देखकर पुलिस ने पहले इसे हादसा समझा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने की बात सामने आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उधर, पुलिस ने कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो एक नकाबपोश युवक तेज कदमों से जाता हुआ दिखाई दिया। परिजनों ने बताया कि पलक मयंक से मिलती थी। साइबर विशेषज्ञों की मदद से कॉल डिटेल निकाली गई तो मयंक की लोकेशन खजराना क्षेत्र में मिली।



इसके बाद पुलिस का शक पक्का हो गया। पुलिस ने उसे दतिया से गिरफ्तार किया और पूछताछ के लिए इंदौर ले आई।पलक और मयंक, दोनों को गाने का शौक था। दोनों स्टार मेकर्स ऐप से जुड़े थे और वहीं दोनों की दोस्ती हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed