फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   No trace of missing students even on the third day; search in the Beas continues.

Kangra News: विद्यार्थियों का तीसरे दिन भी नहीं लगा सुराग, ब्यास में तलाश जारी

Thu, 30 Jul 2026 08:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 30 Jul 2026 08:33 AM IST
विज्ञापन
No trace of missing students even on the third day; search in the Beas continues.
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। केंद्रीय संस्कृत संस्थान बलाहर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए दो छात्रों कृष और साक्षिव का तीसरे दिन भी कोई अता-पता नहीं चल सका है। गांव बगरोट (डाकघर बनखंडी, तहसील हरिपुर) के रहने वाले इन दोनों छात्रों की तलाश के लिए बुधवार को भी व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन जारी रहा।
विज्ञापन

दोनों छात्र बीते सोमवार सुबह घर से विश्वविद्यालय के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। लापता छात्रों की तलाश में पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और अन्य संबंधित एजेंसियों की संयुक्त टीमें ब्यास नदी और आसपास के संवेदनशील इलाकों में लगातार अभियान चला रही हैं। अभियान के दौरान नदी के तटीय और जोखिम वाले हिस्सों की बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

किसी भी संभावित स्थान को खंगालने के लिए ड्रोन कैमरों सहित अन्य आधुनिक तकनीकों और उपकरणों का सहारा लिया जा रहा है। उधर, एसपी देहरा संदीप धवल ने कहा कि दोनों लापता छात्रों की तलाश के लिए ब्यास नदी के किनारे स्थित संवेदनशील क्षेत्रों और आसपास के इलाकों में टीमों द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed