फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Drain filled with debris in Chaugan Bazaar of Nurpur, drainage stopped

Kangra News: नूरपुर के चौगान बाजार में मलबे से भरा नाला, निकासी ठप

Thu, 30 Jul 2026 09:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 30 Jul 2026 09:00 AM IST
विज्ञापन
Drain filled with debris in Chaugan Bazaar of Nurpur, drainage stopped
नूरपुर के चौगान बाजार में नाले की समस्या को लेकर दुकानदारों से बातचीत करते फोरलेन निर्माण कंपनी
नूरपुर (कांगड़ा)। शहर के व्यस्त चौगान बाजार में नेशनल हाईवे किनारे स्थित बरसाती नाले में फोरलेन बाइपास का मलबा जमा होने से पानी की निकासी ठप हो गई है, जो स्थानीय दुकानदारों के लिए भारी मुसीबत बना हुआ है। दुकानदारों द्वारा नूरपुर सुधार सभा की अगुवाई में प्रशासन (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपने के बाद बुधवार को फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर उमा प्रताप सिंह ने मौके का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

दौरे के दौरान कंपनी मैनेजर ने दुकानदारों को आश्वस्त किया कि यदि वीरवार को मौसम साफ रहा तो जेसीबी मशीन और मजदूरों (लेबर) की मदद से नाले से मलबा हटाकर पानी की निकासी तुरंत बहाल कर दी जाएगी। उधर, सामाजिक संस्था नूरपुर सुधार सभा के प्रधान प्रमोद महाजन ने बताया कि फोरलेन निर्माण कार्य के कारण बारिश के दौरान मिट्टी बहकर नाले में जमा हो जाती है, जिससे नाला पूरी तरह बंद हो जाता है।
विज्ञापन

इसके चलते बारिश का पानी नाले के बजाय सड़क पर आ जाता है। इससे वाहनों की आवाजाही के दौरान दुकानदारों और राहगीरों पर कीचड़ के छींटे पड़ते हैं, वहीं सड़क सूखने पर दिनभर धूल का गुबार उड़ता रहता है। उन्होंने निर्माण कंपनी से इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान करने की पुरजोर मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed