फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   53-Mile Accident: Police searching for absconding truck driver; owner summoned.

53 मील हादसा : भागे ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस, मालिक तलब

Thu, 30 Jul 2026 09:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 30 Jul 2026 09:17 AM IST
विज्ञापन
53-Mile Accident: Police searching for absconding truck driver; owner summoned.
धर्मशाला। पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर 53 मील के पास सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे के बाद मौके से भागे ट्रक चालक की तलाश में पुलिस जुट गई है। पुलिस की प्राथमिक जांच में हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण होने की आशंका जताई जा रही है। मामले की तहकीकात को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने अब ट्रक मालिक को भी थाना में तलब किया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सोमवार देर रात गेहूं से लदा एक 16 टायरों वाला ट्रक अनियंत्रित होकर 53 मील के पास पुल से नीचे गिर गया था। इस हादसे में ट्रक में लिफ्ट लेकर घर लौट रहे नगरोटा बगवां निवासी मनु महाजन और रणधीर लुंबा की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार दुर्घटना के बाद आरोपी चालक टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चोरी-छिपे इलाज करवाने के बाद वहां से भी भाग गया। इसका कारण फिलहाल उसकी पहचान उजागर नहीं हो सकी है। पुलिस अब ट्रक के दस्तावेजों और मालिक से पूछताछ के जरिए आरोपी चालक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक चालक अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है। जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए ट्रक मालिक को थाना बुलाया गया है। मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई जारी है। -मनोज धीमान, डीएसपी कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed