सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   A newly constructed road is being dug up within just a few months due to a lack of coordination between departments.

Mahendragarh-Narnaul News: विभागों में तालमेल की कमी के कारण चंद महीनों में ही तोड़ी जा रही नई सड़क

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
A newly constructed road is being dug up within just a few months due to a lack of coordination between departments.
फोटो नंबर-06सीवरेज लाइन ठीक करने के लिए तोड़ी गई सड़क। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शहर में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय के अभाव ने करोड़ों रुपये के सरकारी धन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालात यह हैं कि जिन सड़कों का निर्माण कुछ माह पहले ही लाखों-करोड़ों रुपये खर्च कर कराया गया था, उन्हें अब सीवरेज, पेयजल और अन्य भूमिगत लाइनों की मरम्मत व तकनीकी कार्यों के लिए दोबारा खोदा जा रहा है।


इससे न केवल सरकारी धन की बर्बादी हो रही है, बल्कि आमजन को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ समय पहले ही करोड़ों रुपये की लागत से तैयार की गई सड़क को कई स्थानों पर तोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला आईटीआई के समीप सीवरेज लाइन में आई खराबी को दूर करने के लिए सड़क की खुदाई करनी पड़ी। इस सड़क को करीब एक माह पहले तोड़ा गया था और आज तक भी इसका कार्य पूरा नहीं हो पाया है। एक तरफ की पूरी सड़क खोद देने के कारण वाहन भी वन लेन से ही गुजर रहे हैं।
विज्ञापन


दोनों तरफ के वाहन एक ही सड़क से निकलने के कारण आमजन को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा यहां दुकानदारों को भी भारी परेशानी हो रही है।
नई सड़क केवल महिला आईटीआई के पास ही नहीं बल्कि नागरिक अस्पताल के पास व पुल बाजार में भी सीवरेज को ठीक करने के लिए सड़क तोड़ी गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि विकास कार्यों के लिए एक समन्वित कार्ययोजना बनाई जाए, ताकि नई सड़कों को बार-बार खोदने से बचाया जा सके।
वर्जन:

जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा सीवरेज लाइन ठीक करने के लिए सड़क को तोड़ने की अनुमति ली थी। अब जनस्वास्थ्य विभाग ही इस सड़क का निर्माण भी करवाएगा।-कृष्ण कुमार, कनिष्ठ अभियंता नगर परिषद, नारनौल

वर्जन:
सीवरेज लाइन ठीक करने के लिए महिला आईटीआई के पास सड़क को खोदा गया है। लाइन को ठीक होने में अभी करीब 10 से 15 दिन और लग सकते हैं। जल्द लाइन ठीक कर सड़क बनाने का प्रयास किया जा रहा है।-अमित कुमार, कनिष्ठ अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article