{"_id":"69f3991b06e57edf390d7f06","slug":"admissions-to-be-held-for-1200-seats-at-the-womens-college-facilities-to-be-expanded-narnol-news-c-203-1-mgh1006-126085-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महिला कॉलेज में 1200 सीटों पर होंगे दाखिले, सुविधाओं में होगा विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महिला कॉलेज में 1200 सीटों पर होंगे दाखिले, सुविधाओं में होगा विस्तार
विज्ञापन
फोटो संख्या:65 शहर स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय। संवाद
- फोटो : एसएसबी मुख्यालय पर जवानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते कमांडेंट।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार संस्थान में प्राध्यापकों की कमी पूरी कर दी गई है। यूजी और पीजी की विभिन्न संकायों में करीब 1200 सीटों पर दाखिले होंगे। पहले विज्ञान संकाय में शिक्षकों की कमी थी लेकिन अब हर विषय में दो-दो प्राध्यापक नियुक्त कर दिए गए हैं।
महाविद्यालय में बीए, बीएससी (मेडिकल व नॉन मेडिकल), बीकॉम और बीए अंग्रेजी ऑनर्स जैसे कोर्स संचालित हो रहे हैं। नए सत्र के लिए छात्राओं के लिए नए डेस्क की व्यवस्था की गई है। साथ ही, प्रयोगशालाओं को भी सुदृढ़ करने की तैयारी चल रही है ताकि छात्राएं कॉलेज में ही प्रैक्टिकल कर सकें।
ऑनलाइन पोर्टल पर प्रोफाइल प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और दाखिले से संबंधित सभी जानकारी वहीं उपलब्ध है। संस्थान ने स्पष्ट किया है कि इस सत्र में न तो फीस और सीटों में बदलाव किया गया है और न ही कोई नया विषय शुरू किया गया है।
-- -- -- -- --
छात्राओं के लिए तैयार होगी दूसरी क्रिकेट पिच
कॉलेज में फिलहाल एक क्रिकेट पिच है। इसके अलावा, ओपन जिम व वेट लिफ्टिंग, दौड़ के लिए मैदान की सुविधा प्रदान की गई हैं। हाल ही में शारीरिक शिक्षा के प्राध्यापक की नियुक्ति हुई है। अब छात्राएं विभिन्न खेलों की तैयारी कर सकती हैं और इसी साल दूसरी क्रिकेट पिच तैयार की जाएगी। यहां की छात्राएं सीयूएच की टीम में भाग लेती हैं और विवि का प्रतिनिधित्व करती हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
ये रही कोर्स और सीटों की स्थिति
कोर्स - सीटों की संख्या
बीए - 720
बीएससी मेडिकल - 80
बीएससी नॉन मेडिकल - 80
बीकॉम -160
बीए अंग्रेजी ऑनर्स - 40
एमए अंग्रेजी - 40
एमएससी भूगोल - 40
एमकॉम - 40
-- -- -- -- -- -- -- --
- वर्जन:
संस्थान में नए सत्र के दाखिले के लिए तैयारी शुरू हो चुकी है और इसके लिए हेल्प डेस्क बनाया गया है। 7 से 31 मई तक युवा ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे जबकि 1 मई तक गलती ठीक जबकि 2 जून को ऑब्जेक्शन सूची प्रकाशित होगी। 4 जून से फिजिकल काउंसलिंग की जाएगी।-डॉ. मक्खन सिंह, दाखिला नोडल अधिकारी, महिला महाविद्यालय, महेंद्रगढ़
Trending Videos