{"_id":"69d691a7c2c68477080f7798","slug":"adopt-yoga-to-stay-healthy-mla-narnol-news-c-203-1-sroh1011-125464-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ रहने के लिए योग को अपनाएं : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ रहने के लिए योग को अपनाएं : विधायक
विज्ञापन
फोटो संख्या:57- विधायक कंवर सिंह यादव को बुक भेंट करते डॉ. सतीश--स्रोत- पीआरओ
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। विधायक के महेंद्रगढ़ कार्यालय पर आयुष विभाग योग कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश ने कॉफी टेबल योगा बुक 2025 विधायक कंवर सिंह यादव को भेंट की। विधायक ने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं बल्कि संपूर्ण जीवनशैली है। जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखता है।
उन्होंने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए योग को अपनाना अत्यंत आवश्यक हो गया है। आयुष विभाग की ओर से तैयार की गई यह कॉफी टेबल योगा बुक लोगों को योग के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विधायक ने युवाओं और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से अपील की कि वे नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें ताकि एक स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सके।
आयुष विभाग महेंद्रगढ़ के योग कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश ने बताया कि इस कॉफी टेबल बुक के माध्यम से लोगों को योग के प्रति जागरूक करने और उन्हें नियमित रूप से योग अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। मौके पर योग सहायक सोमदत्त, इंद्रजीत यादव, ललित कुमार, राहुल कुमार माैजूद रहे।
Trending Videos