{"_id":"69dcce71249ced066d014d2b","slug":"video-organization-of-solution-camp-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: समाधान शिविर में आमजन को मिल रहा आश्वासन का लॉलीपॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: समाधान शिविर में आमजन को मिल रहा आश्वासन का लॉलीपॉप
आमजन की शिकायतों की सुनवाई और उनके त्वरित समाधान के लिए जिले सहित पूरे प्रदेश में सोमवार व वीरवार को आयोजित होने वाले समाधान शिविर में आमजन को आश्वासन तो बहुत मिलते हैं, लेकिन समाधान नहीं मिल पा रहा है। जिसके चलते अधिकांश फरियादी मायूस ही वापस लौट जाते हैं। सोमवार को समाधान शिविर में अधिकतर मामले राशन कार्ड से संबंधित देखने को मिले।
डीसी तक नहीं पहुंच पाते फरियादी:
सोमवार साढ़े 10 बजे समाधान शिविर की पड़ताल की गई तो सामने आया कि बहुत से फरियादियों को तो कर्मचारी, डीसी तक पहुंचने ही नहीं देते हैं। इनमें से एक बुजुर्ग को तो उन्होंने यह कहकर लौटा दिया कि आप लोग किसान सम्मान निधि के पैसे ले रहे हो, इसलिए आपका राशन कार्ड में से नाम काटा गया है।
13वीं बार आया शिविर में:
धौलेड़ा का एक बुजुर्ग रामफल अपने बढ़े हुए बिजली बिल को कम करवाने के लिए शिविर में आया था। उसने बताया कि आज वह 13वीं बार इस शिविर में आया है और 3 साल से अपने बिजली बिल को कम करवाने के लिए न जाने कितने धक्के खा चुका है। बस अगले महीने हो जाएगा, यहीं सुनकर वापस लौट जाता हूं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।