{"_id":"6a6e3245dd5bbb6e8c05bd77","slug":"anganwadi-workers-will-stage-a-protest-at-the-dpo-office-tomorrow-narnol-news-c-196-1-nnl1010-143301-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कल डीपीओ कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कल डीपीओ कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन (स्कीम वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया व एआईयूटीयूसी से संबद्ध) ने 3 अगस्त को जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने की घोषणा की है। प्रदर्शन के बाद प्रदेश के हरियाणा के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
यूनियन की राज्य प्रधान कृष्णा देवी ने बताया कि लंबित मांगों के समाधान को लेकर यह प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दें, न्यूनतम वेतन लागू कर मानदेय में बढ़ोतरी करें, काम का बोझ कम करे व हड़ताल अवधि के दौरान 975 कार्यकर्ताओं के बकाया मानदेय का भुगतान करें।
जिला सचिव संतोष ढिल्लों ने सभी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं से 3 अगस्त को सुबह 11 बजे पुराना लघु सचिवालय पार्क स्थित डीपीओ कार्यालय के सामने पहुंचकर एकजुटता के साथ अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। यूनियन का कहना है कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।