{"_id":"69f78b11741bdd607c0cecbc","slug":"ankit-of-talwana-khedi-develops-cybersecurity-app-villagers-honor-him-narnol-news-c-203-1-sroh1011-126164-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: तलवाना खेड़ी के अंकित ने बनाया साइबर सुरक्षा एप, ग्रामीणों ने किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: तलवाना खेड़ी के अंकित ने बनाया साइबर सुरक्षा एप, ग्रामीणों ने किया सम्मान
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना।
उपमंडल के गांव तलवाना खेड़ी के युवा अंकित ठाकुर ने डिजिटल ट्रांजेक्शन में साइबर सुरक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए एक विशेष एप विकसित किया है। यह एप ऑनलाइन लेनदेन के दौरान होने वाली साइबर धोखाधड़ी को रोकने में सहायक होगा।
अंकित की उपलब्धि पर रविवार को दस गांवों के ग्रामीणों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अंकित ठाकुर को पगड़ी पहनाकर और प्रशस्ति पत्र भेंट किया। माता मिथिलेश, दादी सुदेश देवी और पिता सुनील कुमार को शाल ओढ़ाकर व दादा ओमवीर प्रधान को साफा पहनाकर भी सम्मानित किया।
अतरलाल एडवोकेट ने अंकित की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि यह युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है और ऐसे नवाचार समाज के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे।
राज्यस्तर पर सम्मानित करने की मांग
ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से अंकित ठाकुर को राज्यस्तर पर सम्मानित करने की मांग की। इस संबंध में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी अतरलाल को सौंपा गया जिसे उन्होंने सरकार तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया।
जनता की कमाई ठगों से बचाना उद्देश्य
अंकित ठाकुर ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य आम जनता की मेहनत की कमाई को साइबर ठगी से सुरक्षित रखना है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी ओर से विकसित यह तकनीक डिजिटल लेनदेन को अधिक सुरक्षित बनाएगी। इस दौरान ओमवीर प्रधान, राजेंद्र सिंह नंबरदार, डॉ. मुकेश, परमानंद कौशिक, सूबेदार अनिल, रामअवतार, हरपाल, रामचंद्र, सूबेदार राकेश आदि मौजूद रहे।
Trending Videos