{"_id":"69f78b0732927de5dd048124","slug":"power-supply-remained-disrupted-in-panchmukhi-colony-for-approximately-13-hours-narnol-news-c-196-1-nnl1005-139428-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पंचमुखी कॉलोनी में करीब 13 घंटे तक बिजली आपूर्ति रही बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पंचमुखी कॉलोनी में करीब 13 घंटे तक बिजली आपूर्ति रही बाधित
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल।
शनिवार रात को हुई आंधी व बारिश के कारण अनेक मोहल्लों की बिजली आपूर्ति लंबे समय तक बाधित रही। मोहल्ला जमालपुर, नई सराय, संघीवाड़ा, मिश्रवाड़ा, रामकरण दास कॉलोनी में बिजली आपूर्ति करीब 2 घंटे तक बाधित रही।
वहीं पंचमुखी हनुमान मंदिर कॉलोनी में रात 8 बजे से सुबह 9 बजे तक करीब 13 घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार आंधी व बारिश के कारण अलग-अलग स्थानों पर बिजली की तार में फॉल्ट आने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही।
एक से दो घंटे के अंतराल पर अधिकतर फॉल्ट ठीक कर करने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई लेकिन पंचमुखी कॉलोनी में बड़ा फॉल्ट होने के चलते करीब 13 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
पिछले सप्ताह भी 18 घंटे बिजली आपूर्ति रही थी बाधित
गत सप्ताह आई आंधी व बारिश के कारण पंचमुखी कॉलोनी में बिजली आपूर्ति करीब 18 घंटे तक बाधित रही थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि पंचमुखी कॉलोनी के आस-पास बिजली तारों की मरम्मत का कार्य व पेड़ कटाई का कार्य नहीं किया गया है। जिस कारण हल्की बारिश व आंधी आने पर भी लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है।
वर्जन
पंचमुखी हनुमान मंदिर कॉलोनी की तरफ बिजली तारों के पास अनेक पेड़ होने के कारण फॉल्ट की संभावना अधिक रहती है। आंधी व बारिश के दौरान रात के समय फॉल्ट ढूंढ कर ठीक करने में समय लगता है। पंचमुखी कॉलोनी के आस-पास आवश्यकता अनुसार बिजली तारों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा।
संदीप, जेई, बिजली निगम, नारनौल
...............................................
नांगल चौधरी में आंधी व ओलावृष्टि से 12 घंटे रही बिजली गुल
नांगल चौधरी। क्षेत्र में शनिवार रात आई तेज आंधी और ओलावृष्टि ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। आंधी के कारण कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हालांकि, बिजली विभाग के कर्मचारियों ने रात में ही फॉल्ट ठीक करने का काम शुरू कर दिया था जिसकी वजह से नांगल चौधरी शहर में करीब रात 12 बजे बिजली सुचारु हो गई थी। इसके बावजूद आसपास के मेघोत बिंजा, ढाकोड़ा, नियमातपुर, पांचनोता सहित कई गांवों में 12 से 15 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबे समय तक बिजली न होने के कारण इन्वर्टर भी जवाब दे गए और आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। वहीं दूसरी ओर आंधी और हल्की बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया जिससे लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली। लोगों ने राहत तो महसूस की लेकिन बिजली संकट ने परेशानी भी बढ़ा दी। संवाद
Trending Videos