सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Better facilities should be available to players at the stadium: DC

स्टेडियम में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं हों उपलब्ध : डीसी

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Better facilities should be available to players at the stadium: DC
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने वीरवार को स्थानीय खेल स्टेडियम का दौरा कर चल रहे नवीनीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम योगेश सैनी भी उनके साथ मौजूद रहे। उन्होंने स्टेडियम में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने स्टेडियम में उपलब्ध खेल सुविधाओं का जायजा लिया और खिलाड़ियों को बेहतर माहौल देने के लिए जरूरी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्टेडियम के ट्रैक पर आवश्यकता अनुसार मिट्टी डलवाई जाए। साथ ही खिलाड़ियों के लिए स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने और शौचालयों की साफ-सफाई व रखरखाव को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशासन खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी नरेंद्र कुंडु, नगर पालिका सचिव प्रशांत पराशर, कोच जयवीर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed