{"_id":"69b717bb39555e27930ef659","slug":"boxers-prince-and-heena-secure-first-place-in-under-15-category-raunak-and-khushi-triumph-in-under-17-narnol-news-c-195-1-jjr1003-132823-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अंडर-15 में मुक्केबाज प्रिंस व हीना प्रथम, अंडर-17 में रौनक व खुशी ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अंडर-15 में मुक्केबाज प्रिंस व हीना प्रथम, अंडर-17 में रौनक व खुशी ने बाजी मारी
विज्ञापन
15jjrp24- झज्जर। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का मैच खेलते खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : samvad
विज्ञापन
झज्जर। अंडर-15 सब जूनियर मुक्केबाजी में 33 किलोग्राम भार वर्ग में प्रिंस व लड़कियों में हीना ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-17 जूनियर में 46 किलोग्राम भार वर्ग में रौनक व लड़कियों में खुशी ने बाजी मारी। जिलास्तरीय प्रतियोगिता रविवार को महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम के मुक्केबाजी हॉल में हुई।
जिले के अलग-अलग स्थानों से करीबन 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिला मुक्केबाजी संघ के प्रधान हितेश देशवाल ने बताया कि विजेता राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 26 से 30 मार्च तक बहादुरगढ़ में होगी। अंडर-17 जूनियर की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 22 से 26 मार्च तक रोहतक में होगी।
यह रहा परिणाम...
अंडर-15 सब जूनियर के लड़कों व लड़कियों में विजेता
अंडर-15 सब जूनियर लड़के व लड़कियों में दो-दो ग्रुप बनाए गए। अंडर-15 सब जूनियर लड़कों के ग्रुप-ए में 33 किलोग्राम भार वर्ग में प्रिंस, 35 किलो में आरव, 37 किलो में विराट, 40 किलो में वैभव, 43 किलो में दक्ष, 46 किलो में अंश मान, 49 किलो में तेजस गुलिया, 52 किलो में सोमदेव, 55 किलो में निखिल, 58 किलो में दक्ष, 70 किलो में रुद्रा, 70 से अधिक के किलो में कर्ण को विजेता घोषित किया गया। लड़कों के ग्रुप-बी में 33 किलो में अंश, 35 किलो में नैतिक, 37 किलो में चिराग, 40 किलो में ऋषभ, 43 किलो में शौर्या, 46 किलो में मयंक, 49 किलो में हेमन, 52 किलो में अंश, 55 किलो में युवराज को विजेता घोषित किया गया।
अंडर-15 सब जूनियर लड़कियों के ग्रुप-ए में 33 किलो में हीना, 35 किलो में वंदना, 37 किलो में रिया सिंह, 40 किलो में मानसी, 43 किलो में तनवी, 46 किलो में राधिका, 49 किलो में रिद्धि, 52 किलो में प्राची, 58 किलो में आभा को विजेता घोषित किया गया। लड़कियों के ग्रुप-बी में 33 किलो में दीक्षा, 40 किलो में रिया सिंह, 43 किलो में याशी यादव, 46 किलो में वंशिका, 49 किलो में निधि को विजेता घोषित किया गया।
अंडर-17 जूनियर के लड़कों व लड़कियों में विजेता
अंडर-17 जूनियर लड़कों के 46 किलोग्राम भार वर्ग में रौनक, 48 किलो में गौरव, 50 किलो में यश, 52 किलो में निखिल, 54 किलो में नितिन, 57 किलो में रौकी, 60 किलो में कार्तिक, 66 किलो में जतिन, 70 किलो में जिज्ञांशु, 75 किलो में हितेश, 80 किलो में सिद्धार्थ, 80 से अधिक के किलो में जतिन खत्री को विजेता घोषित किया गया। अंडर-17 जूनियर लड़कियों के 46 किलो में खुशी, 54 किलो में तनवी, 57 किलो में मोनिका, 60 किलो में कोमल, 70 किलो में सानवी, 80 किलो में रीतू, 80 से अधिक के किलो में ऐंजल को विजेता घोषित किया गया।
Trending Videos

15jjrp24- झज्जर। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का मैच खेलते खिलाड़ी। संवाद- फोटो : samvad