{"_id":"69b7bc5b35d781b7fa0fed79","slug":"video-demand-for-construction-of-streets-and-roads-in-village-zailaf-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: गांव जैलाफ में गलियों व रास्तों के निर्माण की मांग, एसडीएम को सौंपा प्रार्थना पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: गांव जैलाफ में गलियों व रास्तों के निर्माण की मांग, एसडीएम को सौंपा प्रार्थना पत्र
नारनौल के गांव जैलाफ के सामाजिक कार्यकर्ता छाजूराम रावत ने गांव की टूटी व उबड़-खाबड़ गलियों, मुख्य रास्तों और फिरनी के निर्माण की मांग को लेकर जिला स्तरीय समस्या समाधान शिविर में एसडीएम नारनौल को प्रार्थना पत्र सौंपा।
उन्होंने बताया कि गांव के अधिकांश रास्ते बेहद खराब स्थिति में हैं, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उबड़-खाबड़ रास्तों के कारण बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे व दिव्यांग अक्सर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। कई स्थानों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
पंच मुकेश कुमार और कुलदीप ने बताया कि खेतों में काम के लिए सुबह-शाम आने-जाने वाले किसानों को भी भारी दिक्कत होती है।
एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीडीपीओ नारनौल को गांव के मुख्य रास्तों, गलियों व फिरनी के निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने जल्द समाधान की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।