{"_id":"69b7e2c3bc01b5e5230e2a16","slug":"video-man-dies-after-being-hit-by-train-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, मौके से बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, मौके से बाइक बरामद
गांव डहीना से नांगल मूंदी के बीच रेलवे ट्रैक पर रविवार रात को ट्रेन की चपेट में आने से एक 31 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव धनौंदा निवासी अंकित के रूप में हुई है। मृतक के चचेरे भाई बिजेंद्र के बयान जीआरपी चौकी पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
चचेरे भाई बिजेंद्र ने बताया कि अंकित घर में बड़ा बेटा था और अभी अविवाहित था। अंकित ने कनीना में कार डेकोरेशन की दुकान कर रखी है और दुकान पर ही रहता था। वह कभी-कभार घर आता था। उनके माता-पिता व छोटा भाई घर रहते हैं। उनका कहना है कि अंकित को किसी प्रकार की परेशानी नहीं थी और एकदम से खुशमिजाज रहता था। रविवार को वह दुकान पर गया था और शाम को घर आया। रात का अचानक घर में बिना बताए बाइक लेकर चला गया। इस दौरान वह नांगल मूंदी व डहीना के बीच ट्रेन की चपेट में आ गया। रात को रेलवे गैंग की टीम को ट्रैक पर शव मिला और उन्होंने जीआरपी को सूचित किया। बाद में जीआरपी चौकी पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में लाया गया। इस दौरान मृतक ने अपने व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाया हुआ था। इसको ट्रैक करके परिजन मौके पर पहुंचे। सोमवार सुबह मृतक के चचेरे भाई धर्मेंद्र ने शव की शिनाख्त की। बाद में जीआरपी टीम ने अन्य प्रक्रिया पूरी की। परिजनों की ओ से किसी प्रकार की हत्या आदि का संदेह नहीं जताया गया है। हालांकि, अंकित की मौत से परिजन भी सदमे में हैं।
रविवार रात को डहीना से नांगल मूंदी के बीच शव पड़े होने की सूचना मिली थी और बाद में मौका मुआयना कर शव कब्जे में लिया गया। इस दौरान शव के पास एक फोन और बाइक भी बरामद हुए हैं। परिजनों के बयान इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। - सुरेंद्र मीणा, जांच अधिकारी, जीआरपी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।