सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cabinet Minister will hold a meeting of the Public Grievance Committee on 31st

Mahendragarh-Narnaul News: कैबिनेट मंत्री 31 को लेंगे जन परिवेदना समिति की बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 29 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister will hold a meeting of the Public Grievance Committee on 31st
विज्ञापन
नारनौल। सहकारिता मंत्री डाॅ. अरविंद कुमार शर्मा 31 मार्च को नारनौल आएंगे। वे स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में दोपहर 1:00 बजे आयोजित होने वाली जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें 16 मामले सुनवाई के लिए रखे जाएंगे। संबंधित विभाग के अधिकारी इन मामलों का समाधान करेंगे।
Trending Videos


उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी के दो, पुलिस विभाग का एक, अतिरिक्त उपायुक्त का एक, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के दो, दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम का एक, नगर परिषद के दो, उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त के दो, सिविल सर्जन का एक, लोक निर्माण विभाग का एक, तहसीलदार कनीना का एक, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक का एक व सहायक खनन अभियंता का एक मामला सुनवाई के लिए रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गांव पाली के सरपंच, गांव कुलताजपुर के हिमाचल, गांव पृथ्वीपुरा की प्रवीण, मोहल्ला रावका के रमेश कुमार, नांगल कालिया के मुकेश स्वामी, नांगतिहाड़ी के अजीत सिंह, गांव बड़कोदा के उम्मेद सिंह, मोहल्ला पुरानी सराय के सुरेश कुमार गोयल, पार्क गली के बिजेंद्र, सतनाली के रणसिंह व अनिल कुमार, गांव अब्दुल्ला नगर के कर्मवीर, सिलारपुर के अशोक कुमार, मंडलाना के कृष्ण कुमार व महेंद्रगढ़ के रोहताश सिंह चौहान का मामला सुनवाई के लिए रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed