सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cleaning Halted, Troubles Mount... Roads Turn into Garbage Dumps

Mahendragarh-Narnaul News: सफाई रुकी, मुश्किल बढ़ी...सड़कें बनीं कूड़ाघर

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Cleaning Halted, Troubles Mount... Roads Turn into Garbage Dumps
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में सफाई और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब आम लोगों की जिंदगी पर दिखाई देने लगा है। 13 दिनों से सफाई व्यवस्था ठप पड़ी है। बाजारों, गलियों और सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे हैं।
Trending Videos

वहीं, तेज हवा चलते ही कचरा पूरे बाजार में उड़ने लगता है जिससे दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई जगहों पर बदबू के कारण लोगों का खड़ा होना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर से रोज करीब 40 टन कूड़ा उठाया जाता था लेकिन एक सप्ताह से 25 से 30 टन कचरा सड़कों पर ही पड़ा हुआ है। हालांकि, डंपिंग प्वाइंटों से ठेकेदारों के कर्मचारी कुछ कचरा उठा रहे हैं लेकिन हालात अब भी खराब बने हुए हैं।
कर्मचारियों का कहना है कि सरकार उनकी मांगों पर सिर्फ आश्वासन दे रही है। फायर कर्मचारियों को शहीद का दर्जा, मृतक परिवारों को सहायता, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और पुरानी पेंशन लागू करने जैसी मांगों को लेकर हड़ताल जारी है। कर्मचारियों ने साफ कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन खत्म नहीं होगा।
बॉक्स
कर्मचारियों व सरकार की खींचतान में आमजन को पिसना पड़ रहा है। एक सप्ताह से पूरे शहर में गंदगी के ढेर लग गए हैं। नालियां भी गंदगी से अटी पड़ी हैं जिसके कारण दिनभर लोग बदबू से परेशानी हो रही है।-रमेश कुमार, दुकानदार, ऑटो मार्केट
बॉक्स
पुराने नारनौल रोड पर नालियां गंदगी से अटी होने के कारण ओवरफ्लो हो रही है। सड़क पर गंदा पानी भर जाने से आमजन को परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर पालिका के अधिकारियों की ओर से कर्मचारियों को भेजकर सफाई करवानी चाहिए।-प्रदीप कुमार, पुराने नारनौल रोड
-------------
- वर्जन:

एजेंसी की ओर से कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। डंपिंग प्वाइंटों से नियमित रूप से कचरे का उठान हो रहा है। बाजार में नियमित सफाई के लिए अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था शुरू करा दी जाएगी।-रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article