सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   College examinations begin today; 2,470 students will take the exams under CCTV surveillance.

Mahendragarh-Narnaul News: आज से शुरू होंगी कॉलेज परीक्षाएं, सीसीटीवी निगरानी में देंगे 2470 छात्र एग्जाम

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
College examinations begin today; 2,470 students will take the exams under CCTV surveillance.
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार से स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षाएं शुरू होंगी। इस बार 2470 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। सभी परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में करवाई जाएंगी। नकल रोकने के लिए कॉलेज प्रशासन ने सख्त इंतजाम किए हैं।
Trending Videos

वीरवार को प्राचार्य विजय कुमार यादव ने टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की बैठक ली। इसमें परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकल रहित कराने के निर्देश दिए गए।
कॉलेज के नोडल अधिकारी गगनदीप यादव ने बताया कि परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। अगर कोई छात्र नकल करता मिला तो उसके खिलाफ विश्वविद्यालय नियमों के तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूजी परीक्षा में 2220 और पीजी में 250 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली सुबह 9:30 से 12:30 बजे तक और दूसरी दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक चलेगी। विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड और रोल नंबर साथ लाना जरूरी होगा।
-------------
परीक्षा के लिए बनाईं दो टीमें
परीक्षा के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया है। ये टीमें परीक्षा केंद्रों पर लगातार निगरानी रखेंगी। दोनों टीमों 32-32 सदस्य रहेंगे। इसके अलावा दो फ्लाइंग की टीमें हो। इनमें एक विश्वविद्यालय स्तर पर व दूसरी हायर एजुकेशन विभाग की तरफ से होगी। दो कर्मचारियों कि ड्यूटी सीसीटीवी कक्ष में लगाई गई जो परीक्षा की ऑनलाइन मॉनिटरिंग करेंगी। तीन कर्मचारियों की ड्यूटी मुख्य गेट पर लगाई गई है। विद्यार्थियों की जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में भेजेगा।
------------------
- वर्जन:
महाविद्यालय में यूजी व पीजी की परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो रही है। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। परीक्षा को नकल रहित व शांतिपूर्वक करवाने के लिए दो टीमों को गठन किया गया है। महाविद्यालय स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश जा चुके है।-विजय कुमार यादव, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article