{"_id":"6a2af6ef0b986a313808d27c","slug":"conditions-ripe-for-electrocution-accidents-during-the-rains-exposed-transformers-and-broken-meter-boxes-heighten-the-risk-narnol-news-c-196-1-nnl1004-141100-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बारिश में बन रहे करंट हादसों के हालात, खुले ट्रांसफार्मर और टूटे मीटर बॉक्स से बढ़ा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बारिश में बन रहे करंट हादसों के हालात, खुले ट्रांसफार्मर और टूटे मीटर बॉक्स से बढ़ा खतरा
विज्ञापन
फोटो 10इमरती देवी, मोहल्ला-गूदड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारनौल। शहर और आसपास के गांवों में कई बिजली ट्रांसफार्मर कम ऊंचाई पर लगे हैं और इनमें सुरक्षा जाली भी नहीं लगी है। इसके अलावा, बिजली मीटर बॉक्स के ढक्कन टूटे होने के कारण बारिश में करंट लगने का खतरा बढ़ जाता है।
स्थानीय लोग बताते हैं कि बरसात में ट्रांसफार्मरों और बिजली खंभों के पास जलभराव की समस्या रहती है। किसी तकनीकी खराबी या तार टूटने पर करंट फैलने का खतरा बढ़ जाता है। राहगीर, दुकानदार और आसपास के लोग सावधानी से चलने को मजबूर हो जाते हैं।
गत वर्ष सिंघाना रोड पर ऐसा ही एक मामला सामने आया था। बारिश के दौरान ट्रांसफार्मर के पास पानी भर गया और तेज हवा की वजह से तार टूटकर पानी में गिर गया। इससे पास की दुकानों तक करंट फैलने की स्थिति बनी। स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली निगम को सूचना दी और सप्लाई बंद करवा कर बड़ा हादसा टाल दिया। हालांकि, इसके बावजूद सुरक्षा में कोई ठोस सुधार नहीं किया गया।
विज्ञापन
दुकानदार और नागरिक शिकायत करते हैं कि कई ट्रांसफार्मरों के चारों ओर सुरक्षा जाली नहीं लगी है और उनके फ्यूज व कनेक्शन भी काफी नीचे हैं। बरसात में यह स्थिति और अधिक खतरनाक हो जाती है।
साथ ही, ट्रांसफार्मरों के पास उगी घास खाने के लिए गोवंश भी पहुंच जाते हैं। अगर करंट प्रवाहित हो जाए तो न सिर्फ पशुओं बल्कि आसपास मौजूद लोगों की भी जान खतरे में पड़ सकती है।
नारनौल के मोहल्ला गूदड़ी, प्राणपुरा, जमालपुर, सिंघाना रोड, रेवाड़ी रोड, कैलाश नगर और अटेली, नांगल चौधरी, निजामपुर के कई गांवों में यह समस्या लगातार बनी हुई है। वहीं अटेली, नांगल चौधरी और निजामपुर क्षेत्र के कई गांवों में भी ट्रांसफार्मर कम ऊंचाई पर लगे होने और सुरक्षा जाली नहीं होने की शिकायतें सामने आ रही हैं।
-- -- -- -- -- --
बारिश के दौरान ट्रांसफार्मर के आस-पास पानी भर जाता है। वहीं ट्रांसफार्मर के पास घास उगी रहने के कारण गोवंश भी उसे खाने के दौरान करंट की चपेट में आ सकते हैं। -विक्रम सैनी, दुकानदार, सिंघाना रोड
-- -- -- -- --
ट्रांसफार्मर नीचे होने के कारण घर के आस-पास बच्चे खेलते हैं तो करंट का खतरा बना रहता है। बिजली निगम से अपील है कि ट्रांसफार्मर पर जाली लगाए जाए ताकि हादसे की संभावना को कम किया जा सकें। -इमरती देवी, मोहल्ला गूदड़ी
वर्जन :
बंशी सिंह पार्क, निजामपुर रोड, महिला आईटीआई सहित विभिन्न स्थानों पर ट्रांसफार्मर को ऊंचा किया गया है। आवश्यकता अनुसार ट्रांसफार्मर पर जाली लगाने का कार्य भी किया जा रहा है। इसके बाद निरीक्षण कर समस्या का समाधान किया जाएगा। -मोहम्मद अजहरूद्दीन, एसडीओ, बिजली निगम, नारनौल