{"_id":"6a29ad4556d9a1bbfe02d1ac","slug":"congress-party-serious-about-the-sir-issue-jitendra-baghel-narnol-news-c-203-1-mgh1004-127225-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस पार्टी एसआईआर मुद्दे को लेकर गंभीर : जितेंद्र बघेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस पार्टी एसआईआर मुद्दे को लेकर गंभीर : जितेंद्र बघेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। यादव धर्मशाला में बुधवार को हरियाणा कांग्रेस के सह प्रभारी जितेंद्र बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जितेंद्र बघेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एसआईआर के मुद्दे को गंभीरता से ले रही है व इस संबंध में कार्यकर्ताओं को जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नागरिकों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर गलत नीतियां अपना रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। बैठक में कांग्रेस पार्टी के बीएलए-2 भी मौजूद रहे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर झूकीया ने मतदाता सूची से मृत, स्थानांतरित अथवा फर्जी मतदाताओं के नाम हटाने व नए मतदाताओं के पंजीकरण एवं निगरानी संबंधी कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रत्येक बीएलए-2 की जिम्मेदारी है कि वह अपने-अपने बूथ की मतदाता सूची पर विशेष ध्यान रखे और मतदाता संबंधी सभी गतिविधियों की नियमित निगरानी करे, ताकि सूची शुद्ध एवं अद्यतन बनी रहे। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों व जनसंपर्क अभियानों को लेकर भी चर्चा की गई।
कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर अरुण राव, विनय सिंह, महिला जिलाध्यक्ष राजवती, एसी जिलाध्यक्ष तोता राम, पंचायत जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पारासर, ओबीसी जिला अध्यक्ष विक्रम, जिला कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।