{"_id":"6a382be7f560950f60010deb","slug":"contractual-health-workers-to-stage-protests-at-district-headquarters-over-their-demands-narnol-news-c-196-1-nnl1003-141551-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी मांगों को लेकर करेंगे जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी मांगों को लेकर करेंगे जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारनौल। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने स्वास्थ्य विभाग में एचकेआरएनएल के तहत कार्यरत कर्मचारियों को 58 वर्ष तक सेवा सुरक्षा के पत्र समय पर जारी न होने पर नाराजगी जताई है। संगठन ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
प्रदेश अध्यक्ष भूपेश पालीवाल ने कहा कि 26 अप्रैल 2026 को गुरुग्राम में भारतीय मजदूर संघ की आमसभा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 15 जून तक सेवा सुरक्षा पत्र जारी करने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक यह पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में दिए गए मांगपत्र पर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई जिससे कर्मचारियों में रोष बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा पत्र जारी नहीं किए गए तो 1 जुलाई को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही जरूरत पड़ने पर पंचकूला में बड़ा आंदोलन भी किया जाएगा। संगठन ने स्पष्ट किया कि वह शांतिपूर्ण वार्ता में विश्वास रखता है लेकिन कर्मचारियों के हितों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।