सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Encounter in Mahendragarh Between Police and Kacchadhari Gulel Gang Two Injured

महेंद्रगढ़ में देर रात मुठभेड़: पुलिस और कच्छाधारी गुलेल गैंग के बीच फायरिंग, दो घायल; सात गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: Nivedita Updated Fri, 22 May 2026 09:02 AM IST
विज्ञापन
सार

मुठभेड़ के दौरान गैंग के दो सदस्य गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं।

Encounter in Mahendragarh Between Police and Kacchadhari Gulel Gang Two Injured
आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

महेंद्रगढ़ में सीआईए टीम और कच्छाधारी गुलेल गैंग के बदमाशों के बीच रात करीब 3 बजे मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि कुल सात आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया। घायल बदमाशों को महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है।


जानकारी के अनुसार पारदी गुलेल गैंग के सदस्य ट्रेन से महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे थे और वहां से छाजूपुरम कॉलोनी की तरफ घुस गए। इसकी सूचना मिलते ही सीआईए महेंद्रगढ़ व नारनौल और थाना शहर महेंद्रगढ़ की संयुक्त टीम सक्रिय हो गई और बदमाशों का पीछा शुरू किया। बताया जा रहा है कि पुलिस को देखकर बदमाश हुड्डा सेक्टर की ओर भाग गए और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आमने-सामने हुई गोलीबारी में पुलिस की ओर से आठ राउंड फायर किए गए, जबकि बदमाशों की तरफ से चार राउंड फायर हुए। मुठभेड़ के दौरान गैंग के दो सदस्य गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुनील, वीरेंद्र, अभय, चांद, मनीराम, विजय और अर्जुन के रूप में हुई है। सभी आरोपी मध्य प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में विजय पुत्र दुर्गा पर पंद्रह हजार रुपये और चांद पुत्र आकाश पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। स्थानीय पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कच्छाधारी गुलेल गैंग ने पिछले कुछ समय से महेंद्रगढ़ क्षेत्र में दहशत फैला रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed