{"_id":"6a0e91eecd204ae4e70013ee","slug":"youth-murders-mother-in-mahendragarh-accused-jumps-into-well-in-suicide-attempt-dies-during-treatment-at-pgi-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में युवक ने की मां की हत्या: आत्महत्या के लिए आरोपी कुएं में कूदा, PGI में उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महेंद्रगढ़ में युवक ने की मां की हत्या: आत्महत्या के लिए आरोपी कुएं में कूदा, PGI में उपचार के दौरान मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Thu, 21 May 2026 10:32 AM IST
विज्ञापन
सार
मृतक महिला का पुत्र शराब के नशे का आदी था और घटना के समय भी वह नशे में था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक ने नशे की हालत में अपनी मां की हत्या की और बाद में पास के कुएं में कूद गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने युवक को कुएं से बाहर निकाला गया।
मृतक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शहर के एक मोहल्ले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 45 वर्षीय युवक ने कथित रूप से अपनी 70 वर्षीय मां की हत्या करने के बाद कुएं में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। कुएं से निकालने के बाद गंभीर हालत में युवक को उपचार के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए।
जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान 70 वर्षीय ब्रह्मा देवी के रूप में हुई है। मोहल्लावासियों ने घर से संदिग्ध परिस्थितियों की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो वृद्ध महिला का शव कंबल में लिपटा हुआ मिला। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि महिला का पुत्र शराब के नशे का आदी था और घटना के समय भी वह नशे में था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक ने नशे की हालत में अपनी मां की हत्या की और बाद में पास के कुएं में कूद गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने युवक को कुएं से बाहर निकाला गया।
Trending Videos
उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।