{"_id":"6a0e97d5d195a5048403c059","slug":"friendship-turned-fatal-19-year-old-chetan-murdered-body-buried-near-cremation-ground-burhanpur-news-c-1-1-noi1514-4306088-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी में दोस्ती का खौफनाक अंत: चेतन की हत्या कर श्मशान घाट में दफनाया शव, दो नाबालिग दोस्त पुलिस की हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी में दोस्ती का खौफनाक अंत: चेतन की हत्या कर श्मशान घाट में दफनाया शव, दो नाबालिग दोस्त पुलिस की हिरासत में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
Published by: बुरहानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:33 AM IST
विज्ञापन
सार
बुरहानपुर के बालवा टेकरी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक चेतन की हत्या कर शव को ताप्ती नदी किनारे श्मशान घाट में दफनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस पूछताछ में एक नाबालिग आरोपी ने वारदात कबूल कर ली, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
चेतन की निर्मम हत्या क्षेत्र में सनसनी।
- फोटो : पति ने की पत्नी की हत्या।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बुरहानपुर के बालवा टेकरी क्षेत्र में युवक चेतन (19) की निर्मम हत्या ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है। दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली इस वारदात में हत्या के बाद शव को ताप्ती नदी किनारे स्थित श्मशान घाट की जमीन में दफना दिया गया। घटना सामने आने के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, चेतन मंगलवार शाम से घर नहीं पहुंचा था, जिसके बाद परिजनों ने शिकारपुरा थाना पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने युवक की लोकेशन और उसके आखिरी संपर्कों की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि चेतन आखिरी बार अपने दो दोस्तों के साथ देखा गया था। पुलिस ने दोनों युवकों को पूछताछ के लिए बुलाया।
प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और बताया कि चेतन उनके साथ शौच के लिए गया था, जिसके बाद वह अलग हो गया। लेकिन पुलिस जांच और बयान में लगातार विरोधाभास मिलने पर शक गहराता गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर एक नाबालिग ने पूरी वारदात कबूल कर ली।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Twisha Sharma Case: क्या पद से हटेंगी ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह? विभाग ने FIR मामले में जांच रिपोर्ट मांगी
चेतन के सिर पर वार किए गए थे
जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागड़ी ने बताया कि आपसी मनमुटाव के चलते एक आरोपी ने चेतन के सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद दोनों ने शव को नाले के पास ले जाकर श्मशान घाट की जमीन में गाड़ दिया। सीएसपी गौरव पाटिल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों की निशानदेही पर जमीन में दबा शव बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
भारी पुलिस बल तैनात
घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और बड़ी संख्या में लोग भी जमा हो गए। फिलहाल पुलिस दोनों नाबालिग आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर मामले की विस्तृत जांच कर रही है। इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे बुरहानपुर जिले को झकझोर कर रख दिया है।

Trending Videos

कमेंट
कमेंट X