सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Fire breaks out at scrap yard on Red Cross Road in MIE, Bahadurgarh two pickup trucks-Canter reduced to ashes

Bahadurgarh: एमआईई के रेडक्रॉस रोड पर कबाड़ में लगी आग, दो पिकअप और कैंटर जलकर राख

संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Thu, 21 May 2026 09:21 AM IST
विज्ञापन
सार

घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। शुरुआती तौर पर आग कबाड़ में अज्ञात कारणों से लगना बताया जा रहा है।

Fire breaks out at scrap yard on Red Cross Road in MIE, Bahadurgarh two pickup trucks-Canter reduced to ashes
घटना की तस्वीरें - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बहादुरगढ़ के एमआई पार्ट-2 स्थित रेडक्रॉस रोड पर वीरवार सुबह करीब 8 बजे कबाड़ में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के कारण सड़क किनारे खड़ी दो पिकअप गाड़ियां और एक कैंटर इसकी चपेट में आ गए। देखते ही देखते आग ने तीनों वाहनों को पूरी तरह अपनी गिरफ्त में ले लिया और वाहन जलकर राख हो गए।

Trending Videos


घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। शुरुआती तौर पर आग कबाड़ में अज्ञात कारणों से लगना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




घटना के दौरान आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस व फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

विज्ञापन

बेरी के भागलपुरी चौक पर बिजली के ट्रांसफार्मर में लगी आग

कस्बे के व्यस्त भागलपुरी चौक स्थित बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही ट्रांसफार्मर से तेज धमाकों की आवाजें आने लगीं, जिससे आसपास मौजूद दुकानदार और राहगीर घबरा गए। घटना के दौरान चौक पर काफी भीड़ मौजूद थी। आग लगने की सूचना बिजली विभाग व फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रांसफार्मर से पहले धुआं निकलना शुरू हुआ, जिसके बाद अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आग इतनी तेज थी कि कुछ देर के लिए पूरे चौक की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। आसपास के दुकानदारों में भय का माहौल बन गया और आसपास खड़े वाहनों को सुरक्षित स्थान पर हटाया गया।



स्थानीय लोगों ने पानी और रेत डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास भी किया। कुछ देर बाद आग धीमी पड़ गई थी, लेकिन बाद में फिर आग ने तेजी पकड़ ली थी। इसके बाद फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रांसफार्मर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed