सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Man Murder wife in jalandhar

खाैफनाक वारदात: पत्नी को तवे से पीटकर मार डाला, आंखें तक निकली बाहर; थाने पहुंचकर बोला-जनानी मार दी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: Nivedita Updated Thu, 21 May 2026 01:45 PM IST
विज्ञापन
सार

सीता देवी अपने पति संतोष विश्वकर्मा के साथ सागर एन्क्लेव में किराए के मकान में रह रही थी। आरोप है कि घरेलू क्लेश में संतोष ने सीता के सिर पर तवे से वारकर उसकी जान ले ली। 

Man Murder wife in jalandhar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जालंधर के थाना लांबड़ा क्षेत्र के अंतर्गत सागर एन्क्लेव में एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई।
Trending Videos


एक पति ने मामूली घरेलू विवाद के बाद अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने रसोई में इस्तेमाल होने वाले लोहे के तवे से पत्नी के सिर पर इतने वार किए कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हमले से महिला की आंखें तक बाहर आ गईं।

मृतका की पहचान 48 वर्षीय सीता देवी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति 55 वर्षीय संतोष विश्वकर्मा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि परिवार मूल रूप से नेपाल का रहने वाला था और पिछले कुछ समय से सागर एन्क्लेव में किराए के मकान में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से बोला-मुझे अरेस्ट कर लो

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी संतोष विश्वकर्मा सीधे थाना लांबड़ा पहुंच गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसने ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों से कहा कि मैं अपनी जनानी का मर्डर करके आया हूँ, मुझे अरेस्ट कर लो। आरोपी की यह बात सुनकर पुलिसकर्मी भी कुछ देर के लिए सन्न रह गए। इसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घर से महिला का खून से लथपथ शव बरामद किया।

घटना के समय महिला के बेटे फैक्टरी में काम पर गए हुए थे। जब वे रात को घर लौटे तो मां का क्षत-विक्षत शव देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने सीता देवी को मृत घोषित कर दिया।

नेपाल से भागकर आया था आरोपी

स्थानीय लोगों और शुरुआती पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी संतोष विश्वकर्मा नेपाल में भी एक हत्या के मामले में कथित रूप से शामिल रहा था और वहां से भागकर पंजाब आया था। हालांकि पुलिस इस पहलू की आधिकारिक पुष्टि के लिए जांच कर रही है।

घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि मकान मालिक ने किराएदारों की पुलिस वेरिफिकेशन नहीं करवाई थी। अब पुलिस मकान मालिक से भी पूछताछ कर रही है कि बिना सत्यापन के परिवार को किराए पर क्यों रखा गया। फिलहाल थाना लांबड़ा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed