{"_id":"6a0eadcc235c9e952a0c8a80","slug":"durg-murder-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4306169-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्ग में युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप: घर में मिला शव, हत्या की आशंका पर लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्ग में युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप: घर में मिला शव, हत्या की आशंका पर लोगों का प्रदर्शन
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:38 PM IST
विज्ञापन
सार
दुर्ग के भिलाई क्षेत्र स्थित पुरैना स्टोर पारा में एक युवक घर में मृत मिला। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। हत्या की आशंका जताते हुए लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।
मारपीट के बाद युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दुर्ग में रेलवे पुलिस भिलाई क्षेत्र के पुरैना स्थित स्टोर पारा में एक युवक अपने घर में मृत मिला। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मोहल्लेवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने युवक की हत्या की आशंका जताई।
जीआरपी प्रभारी डीएन श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक की पहचान 29 वर्षीय नसरू सोना के रूप में हुई है। बुधवार रात भोजन के बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए थे। गुरुवार सुबह पिता ने नसरू को मृत अवस्था में बिस्तर पर पाया। जीआरपी भिलाई तीन थाना को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि 19 मई को नसरू के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की थी। मृतक ने इसकी शिकायत जीआरपी पुलिस से भी की थी और हमलावरों के नाम भी बताए थे। हालांकि, लोगों का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया, जिससे युवक की जान चली गई। जीआरपी ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
Trending Videos
जीआरपी ने इस मामले में कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो पाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

मारपीट के बाद युवक की घर में हुई मौत।