{"_id":"6a0b58822373b80cb0099107","slug":"door-to-door-waste-collection-scheme-launched-in-kanina-garbage-will-now-be-collected-from-every-household-narnol-news-c-203-1-sroh1011-126590-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कनीना में शुरू हुई डोर-टू-डोर कूड़ा उठान योजना, अब घर-घर से उठेगा कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कनीना में शुरू हुई डोर-टू-डोर कूड़ा उठान योजना, अब घर-घर से उठेगा कचरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कनीना। कनीना नगर पालिका क्षेत्र में सोमवार से डोर-टू-डोर कूड़ा उठान योजना की शुरुआत कर दी गई। इसका शुभारंभ नगर पालिका चेयरपर्सन डॉ. रिंपी लोढ़ा ने हरी झंडी दिखाकर कूड़ा संग्रहण वाहनों को रवाना करके किया। इस कदम से शहरवासियों को अब बेहतर सफाई व्यवस्था की उम्मीद जगी है।
नगर पालिका प्रशासन ने इस योजना के लिए करीब 2.01 करोड़ रुपये की लागत से 4 कवर टिप्पर और 2 इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे हैं। इन वाहनों के जरिए अब नगर के सभी वार्डों में घर-घर जाकर कचरा एकत्रित किया जाएगा। खास बात यह है कि योजना में गीला और सूखा कचरा अलग-अलग एकत्रित किया जाएगा जिससे स्वच्छता व्यवस्था और अधिक प्रभावी बन सके।
चेयरपर्सन डॉ. रिंपी लोढ़ा ने बताया कि यह योजना स्वच्छ भारत मिशन के तहत शुरू की गई है और इसका उद्देश्य नगर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना है। उन्होंने कहा कि हर घर की निगरानी आरएफआईडी और बारकोड सिस्टम के माध्यम से की जाएगी जिससे कूड़ा उठान व्यवस्था में पूरी पारदर्शिता रहेगी।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी बताया कि जिन इलाकों की गलियां संकरी हैं और जहां बड़े वाहन नहीं पहुंच पाएंगे, वहां ई-रिक्शा के माध्यम से कचरा उठाया जाएगा। साथ ही लोगों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने के लिए जागरूक किया जाएगा।
नगरपालिका सचिव कपिल कुमार और एमई दिनेश यादव ने बताया कि योजना के सफल संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर में लगातार जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे ताकि लोग स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभा सकें।
इस मौके पर पार्षद होशियार सिंह, नितेश गुप्ता, जेपी यादव, पुरुषोत्तम सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। नई योजना से शहर की सफाई व्यवस्था में बड़ा सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Trending Videos