सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two friends who went for a stroll in the fields drown in a canal.

Mahendragarh-Narnaul News: खेतों में घूमने निकले दो दोस्तों की नहर में डूबने से मौत

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Two friends who went for a stroll in the fields drown in a canal.
फोटो संख्या:56- पाथेडा नहर से शव को बाहर निकालते ग्रामीण व पुलिस कर्मचारी--स्रोत- ग्रामीण - फोटो : घंटाघर निर्माण कार्य स्थल का निरीक्षण को पहुंचे, सहायक अभियंता निर्माण। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव पाथेड़ा निवासी हेमराज (34) और रविंद्र उर्फ बजरंग (34) की नहर में डूबने से मौत हो गई। दोनों दोस्त रविवार शाम को खेतों में घूमने के लिए घर से निकले थे लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। सोमवार सुबह दोनों के शव गांव पाथेड़ा से धनौंदा के बीच बने पुल के पास नहर में मिले।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ भेजा जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और दोनों दोस्तों की एक साथ चिताएं जलाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव पाथेड़ा निवासी वीरेंद्र ने बताया कि उसका भाई हेमराज व उसका दोस्त रविंद्र रविवार शाम को खेतों में घूमने की बात कहते हुए घर से निकले थे और देर रात तक घर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
Trending Videos

--------------
नहर के पास मिले रविंद्र के कपड़े व चप्पल
सोमवार सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो रविंद्र के कपड़े व चप्पल नहर के किनारे रखे थे जबकि हेमराज कपड़ों सहित नहर में डूबा था। वहीं, पुलिस की प्राथमिक जांच में दोनों की नहर में डूबने से मौत की बात सामने आई है। ग्रामीणों ने अनुसार दोनों बचपन से ही दोस्त थे व खेती से ही परिवार का गुजर बसर करते थे। मृतक रविंद्र के 15 वर्ष का एक लड़का व 10 साल की एक बेटी है। वहीं, हेमराज के नौ व 13 साल के दो लड़के हैं।
-------------
पुल के पास भरा है 10 फुट पानी
पाथेड़ा नहर से जिलेभर में पेयजल आपूर्ति होती है लेकिन एक सप्ताह पहले इसमें पानी बंद कर दिया गया था। इसके बावजूद गांव पाथेड़ा से धनौंदा के बीच पुल के पास नहर में 8 से 10 फुट पानी भरा था। ग्रामीणों का अनुमान है कि रविंद्र नहाने के लिए नहर में उतरा था लेकिन उसे तैरना नहीं आता था। जब वह डूबने लगा तो हेमराज ने उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी। दोनों को तैरना नहीं आने के कारण वे गहरे पानी में डूब गए और उनकी मौत हो गई।
-------------
- वर्जन:
ग्रामीणों ने सुबह सूचना मिली थी कि धनौंदा पुल के पास नहर में दो शव पड़े हैं। मौके पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शवों को नहर से बाहर निकाला। दोनों युवा गांव पाथेड़ा के हैं व रविवार शाम को खेतों में घूमने की बात कहकर घर से निकले थे। दोनों के शव सोमवार सुबह नहर में पाए गए हैं। -जर्मन सिंह, सरपंच प्रतिनिधि, गांव पाथेड़ा

फोटो संख्या:56- पाथेडा नहर से शव को बाहर निकालते ग्रामीण व पुलिस कर्मचारी--स्रोत- ग्रामीण

फोटो संख्या:56- पाथेडा नहर से शव को बाहर निकालते ग्रामीण व पुलिस कर्मचारी--स्रोत- ग्रामीण- फोटो : घंटाघर निर्माण कार्य स्थल का निरीक्षण को पहुंचे, सहायक अभियंता निर्माण। संवाद

फोटो संख्या:56- पाथेडा नहर से शव को बाहर निकालते ग्रामीण व पुलिस कर्मचारी--स्रोत- ग्रामीण

फोटो संख्या:56- पाथेडा नहर से शव को बाहर निकालते ग्रामीण व पुलिस कर्मचारी--स्रोत- ग्रामीण- फोटो : घंटाघर निर्माण कार्य स्थल का निरीक्षण को पहुंचे, सहायक अभियंता निर्माण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article