सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Due to the heat, demand for ceiling fans and pedestal fans has surged

Mahendragarh-Narnaul News: गर्मी के चलते सीलिंग पंखे व फर्राटे की बढ़ी मांग

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Due to the heat, demand for ceiling fans and pedestal fans has surged
फोटो संख्या:52- सिनेमा रोड पर दुकान से पंखे खरीदते ग्राहक--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गर्मी की शुरुआत के साथ ही बाजारों में पंखों और फर्राटों की मांग तेजी से बढ़ने लगी है। शहर के इलेक्ट्रॉनिक बाजारों में इन दिनों सीलिंग फैन और फर्राटा पंखा खरीदने के लिए लोगों की भीड़ देखी जा रही है। दुकानदारों के अनुसार इनकी बिक्री में लगातार इजाफा हो रहा है।
Trending Videos

दुकानदारों का कहना है कि शहर में करीब 30 दुकानों पर पंखों और फर्राटों की अच्छी बिक्री हो रही है। बाजार में अलग-अलग कंपनियों के पंखे और फर्राटे उपलब्ध हैं जिससे ग्राहकों के पास कई विकल्प मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में सीलिंग पंखों की कीमत करीब 1500 रुपये से लेकर 4000 रुपये तक है जबकि फर्राटा पंखा 700 रुपये से 3000 रुपये तक बिक रहा है।
इसके अलावा दुकानों पर इन्वर्टर पर चलने वाले और कम बिजली खर्च करने वाले आधुनिक सीलिंग पंखे भी उपलब्ध हैं। इन विशेषताओं के कारण इनकी कीमत सामान्य पंखों की तुलना में थोड़ी अधिक है।
शहर के दुकानदारों के अनुसार पंखों की आपूर्ति मुख्य रूप से रेवाड़ी, गुरुग्राम और नोएडा से हो रही है। तापमान में बढ़ोतरी के साथ लोग अपने घरों और दुकानों के लिए नए पंखे खरीद रहे हैं।
इन दिनों बाजार में टेबल फैन, सीलिंग फैन और फर्राटा पंखों की सबसे अधिक मांग देखी जा रही है। खासकर दुकानों और छोटे व्यापारिक प्रतिष्ठानों में फर्राटा पंखे का अधिक उपयोग होने के कारण इसकी बिक्री में तेजी आई है।
बॉक्स
इस बार गर्मी जल्दी शुरू होने से पंखों की मांग भी जल्दी बढ़ गई है। आने वाले महीनों में तापमान और बढ़ने के साथ बिक्री में और तेजी आने की उम्मीद है। -उत्तम सैनी, दुकानदार
बॉक्स
बाजार में नए डिजाइन और कम बिजली खपत वाले पंखे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे ग्राहकों को सुविधा मिल रही है और वे आधुनिक तकनीक वाले उत्पादों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। -शिवशंकर, दुकानदार

फोटो संख्या:52- सिनेमा रोड पर दुकान से पंखे खरीदते ग्राहक--संवाद

फोटो संख्या:52- सिनेमा रोड पर दुकान से पंखे खरीदते ग्राहक--संवाद

फोटो संख्या:52- सिनेमा रोड पर दुकान से पंखे खरीदते ग्राहक--संवाद

फोटो संख्या:52- सिनेमा रोड पर दुकान से पंखे खरीदते ग्राहक--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article